Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 02:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: संथाल परगना बिल्डर्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर संपत्ति जब्त करें सरकार : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Dumka: संथाल परगना बिल्डर्स कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर संपत्ति जब्त करें सरकार : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dumka: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। दुमका में अपने संकल्प यात्रा के क्रम में जनसभा में उन्होंने कहा कि संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर झामुमो ओछी राजनीति करना बंद करें। झामुमो को प्रेसवार्ता आयोजित करने की क्या जरूरत है। प्रेसवार्ता तो विपक्ष के लोग करते हैं। झामुमो की तो यहां सरकार है,पुलिस प्रशासन है। वे सीधे कार्रवाई करें। बाबूलाल ने हेमंत सरकार से संथाल परगना बिल्डर्स मामले में एफआईआर करने विधि विरुद्ध काम करने वाले अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की भी मांग की।

          मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और जब जब भाजपा की सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है और जब झामुमो,कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार की चर्चा होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं साढ़े तीन वर्षों में उन्होंने राज्य में विकास का कौन सा कार्य किया है। संथाल की धरती को भाजपा की सरकार ने विकास से जोड़ा। अटल जी ने संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराया,आदिवासी मंत्रालय बनाया,गांव को प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा और आज नरेंद्र मोदी सरकार ने दुमका में मेडिकल कालेज दिया,देवघर में एम्स स्थापित किए,देवघर में हवाई अड्डा बनाया,दुमका, गोड्डा सभी को रेलवे लाइन से जोड़ा।

          उन्होंने कहा कि झारखंड में आज की भी विकास दिख रहा वह भाजपा सरकार की देन है। झामुमो ने तो अलग राज्य आंदोलन को भी बेचकर नरसिम्हा राव सरकार से पैसा ले लिया, जिसके कारण शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद को राज्य के विकास से नहीं अपने परिवार के विकास की चिंता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन परिवार खुद भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी दे रहा है। आलम यह है कि परिवार ने भ्रष्टाचार के क्षेत्र का भी बंटवारा कर लिया है। रेलवे साइडिंग भी अपने परिवार में सीता सोरेन,वसंत सोरेन के नाम से बांट लिए हैं।

          उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। ईडी पूछ रही तो साफ साफ बता दें,लेकिन ये भयभीत हैं,सुप्रीम कोर्ट जा रहे,महंगे वकील रख कर पैरवी करा रहे। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से कहा है न खायेंगे, न खाने देंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों,भ्रष्टाचारियों की हिम्मत बढ़ गई है। आज अपराधियों पर मुकदमे नहीं होते बल्कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे दर्ज होते हैं। उन्होंने जनता से राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए,भय,भूख भ्रष्टाचार मुक्त देश और प्रदेश के लिए भाजपा को समर्थन देने , जीताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य में गरीब कल्याण,सुशासन और विकास को स्थापित करने के लिए है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झामुमो दुमका न्यूज बाबूलाल मरांडी भ्रष्टाचार संकल्प यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.