Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 01:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: ठगी की आदत ने ली शमशाद की जान, वारदात के 14 घंटे में ही पांच आरोपित गिरफ्तार
          Headline

          Ramgarh: ठगी की आदत ने ली शमशाद की जान, वारदात के 14 घंटे में ही पांच आरोपित गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रामगढ़ एसपी ने किया दवा, नहीं है मॉब लिंचिंग की घटना
          Ramgarh:  ठगी करने की आदत ने शमशाद अंसारी की जान ले ली। वह हर जगह नटवरलाल की तरह घूमता था और लोगों को ठगने का काम करता था। यही वजह थी कि सिकनी में भी जब उसने एक वृद्ध व्यक्ति से 22000 रुपए की ठगी कर ली, तो गांव वाले उग्र हो गए और उसकी पिटाई कर दी। शमशाद अंसारी के मौत के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस बात का खुलासा बुधवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने किया है।

          उन्होंने बताया कि सिकनी गांव में मंगलवार को शमशाद अंसारी जब गया था तो उसने जयधन महतो को इस बात का झांसा दिया कि उनका बेटा किसी उलझन में फंस गया है और उसे बचाने के लिए पैसे की आवश्यकता है। गांव वालों को जब उसे ठग के बारे में पता चला तो वे उसे ढूंढे और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा उसे ठग के बारे में पुलिस को सूचना भी दी गई थी। यह पूरी वारदात 10 -15 लोगों के द्वारा मिलकर की गई है। इसमें किसी भी तरह से मॉब लिंचिंग जैसी कोई बात नहीं है।

          एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सिकनी गांव के पूरन महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो और अरविंद महतो शामिल हैं। जिस वक्त शमशाद अंसारी की पिटाई की गई थी, यह लोग वहां मौजूद थे। इस वारदात में कुछ और लोगों की भी पहचान की गई है। जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।

          सोशल मीडिया और समाज में गलत बयान बाजी करने वालो पर पुलिस की नजर

          एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य मीडिया में इस घटना को लेकर मॉब लिंचिंग की बात की जा रही है। कुछ स्थानों पर इसे प्रचारित भी किया जा रहा है। लेकिन पुलिस की नजर हर उस बिंदु पर है। शमशाद अंसारी की मौत जरूर हुई है लेकिन यह वारदात मॉब लिंचिंग कि नहीं है। एसपी ने बताया कि इस कांड को मॉब लिंचिंग की श्रेणी में रखना उचित नहीं होगा। मॉब लिंचिंग की घटना में बड़ी संख्या में अनियंत्रित भीड़ तंत्र के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता है।

          जबकि इस कांड में कुछ अपराधियों द्वारा घटना को कारित किया गया है। इस तरह की घटना को मॉब लिंचिंग का रूप देना गांव और स्थानीय ग्रामीणों की छवि को भी धूमिल कर सकता है। साथ ही भ्रामक खबर फैलने से पूरे क्षेत्र में अशांति पैदा होगी और कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा इसका गलत फायदा उठाकर समाज में भ्रम फैलाया जा सकता है। जिससे विभिन्न समुदायों के बीच तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिससे विधि व्यवस्था की समस्या होगी। अगर कोई भ्रामक सूचना फैलता है तो पुलिस कानूनी स्तर से कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि शमशाद अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले गोला और पतरातू क्षेत्र में चिंताई और ठगी के मामले में जेल जा चुका था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आरोपी गिरफ्तार ठगी मॉब लिचिंग रामगढ़ न्यूज शमशाद आलम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.