Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा: अपहरण कर हत्या के 6 आरोपियों को अदालत ने सुनायी आजीवन कारावास की सजा
          Headline

          कोडरमा: अपहरण कर हत्या के 6 आरोपियों को अदालत ने सुनायी आजीवन कारावास की सजा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने सुनाई सजा

          50,000 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया, जुर्माना नहीं देने पर 2 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास

          Koderma:    अपहरण कर  हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाश को जंगल में फेंके जाने के एक मामले की सुनवाई के पश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय तरुण कुमार की अदालत ने सोमवार को 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में आनंद पासवान, अब्दुल हबीब मियां, मकसूद आलम, शिवनंदन कुमार, नेहरू पासवान, मोहम्मद इम्तियाज के नाम शामिल है। अदालत ने  आरोपियों को  भादवि  की धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50000 जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 2 वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। वही न्यायालय ने 201 आईपीसी में साक्ष्य छुपाने का दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹10000 जुर्माना लगाया। वहीं 364 में आजीवन कारावास एवं 25000 जुर्माना लगाया साथी 27( 7-1) आर्म्स एक्ट में 7 वर्ष की सजा एवं ₹20000 जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। इसे लेकर तिलिया थाना कांड संख्या 65/ 2013 एवं सत्र वाद संख्या 107/ 2013 दर्ज की गयी थी।

          क्या है मामला
          मामला  14 मार्च-2013 का है। झलपो निवासी फैयाज अंसारी का आरोपियों ने अपहरण कर अररिया में ले जाकर जहर का सुई देकर व गोली मारकर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। मामले में मृतक का का भाई मोहम्मद अजहर पिता मोहम्मद इदरीश झलपो तिलैया निवासी ने तिलिया थाना पुलिस को दिए बयान में कहा था उसका भाई उसे तिलिया सामंतों पेट्रोल पंप पर छोड़ने के लिए का था । क्योंकी उसे रांची जाना है पासपोर्ट बनाने के लिए। उसके द्वारा सुबह 7:00 बजे सामंतों पेट्रोल पंप के नजदीक छोड़ दिया। उसके भाई द्वारा कहा गया कि जिस का पासपोर्ट बनाना है वह बोलेरो लेकर आ रहा है उसके साथ वह रांची जाएगा और शाम तक लौट आएगा।
          तुम जाओ। उसके बाद वह वहां से चला आया। संध्या करीब 8:30 बजे जब वह अपने भाई के नंबर पर फोन किया तो उसका फोन कोई दूसरा व्यक्ति उठाया और कहा कि वह बाथरूम में है थोड़ी देर बाद कॉल करना । थोड़ी देर के बाद वह कॉल किया तो उसका भाई का मोबाइल मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। दो-तीन दिनों तक खोजबीन करने के उपरांत उसके द्वारा तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने उक्त मामले में बेहतरीन कार्य करते हुए अपहृत व्यक्ति का मोबाइल ट्रेसिंग पर डालने के बाद एक एक कड़ी को जोड़ते हुए मामले के तह तक पहुंची और उक्त कांड में शामिल सभी 6 अभियुक्तों तक पहुंची और उन्हें पूरे सबूत के साथ पकड़ा। उक्त मामले के उद्भेदन में कोडरमा एवं अररिया पुलिस की अहम भूमिका रही।

           मामले में  अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक पीपी मंडल ने करते हुए अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग न्यायालय से की, वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनवर हुसैन, दीपक साहू एवं तरुण लाल ने ने दलीलें पेश की और न्यायालय से कम से कम सजा देने का गुहार लगाया। इस दौरान सभी 22 गवाहों का परीक्षण कराया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपहरण आजीवन कारावास हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.