Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 June 2025 || 15:33
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu : पंचायत का तुगलकी फरमान शादी से इंकार करने पर युवती का सिर मुंडवाकर गावं में घुमाया, चार लोग हिरासत में
    Headline

    Palamu : पंचायत का तुगलकी फरमान शादी से इंकार करने पर युवती का सिर मुंडवाकर गावं में घुमाया, चार लोग हिरासत में

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Palamu :शादी से इनकार करने पर एक युवती को गांव के ग्रामीण और चचेरे भाइयों द्वारा सर मुड़वाकर गांव में घुमाने और दुसरे गांव के जंगल में छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना पाटन थाना क्षेत्र के जोगियाही पंचायत की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए ग्रामीणों में  पूर्व पंचायत समिति सदस्य पच्चू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव एवं कन्हाई उरांव सहित  अन्य शामिल है।  
    
    पुलिस का कहना है कि  पीड़िता के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद से युवती डरी हुई है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि रविवार को पंचायत बैठाकर ग्रामीणों ने उसका सिर मुंडवा दिया था।उसके बाद उसे गांव में घुमाया गया था। उसके साथ मारपीट भी की गयी थी। बताया जाता है कि शादी से इनकार करने पर युवती को प्रताड़ित किया गया और जलील करते हुए उसके सिर के बाल मुड़कर, चूना का टिका लगाकर जूते-चप्पल का माला पहनाकर गांव में घुमाया गया और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। पूरी रात युवती जंगल में रोती रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जंगल से युवती को गंभीर हालत में बरामद किया। युवती को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है।
    
    जानकारी अनुसार  25 वर्षीय युवती की शादी गत 19 अप्रैल को होनी थी, लेकिन दरवाजे पर आई बारात के बीच युवती घर से गायब हो गई थी। बारात को वापस लौटना पड़ा था। परिजन समेत गांव वाले इससे काफी गुस्से में थे। इसी बीच युवती ने अपनी भाभी को फोन कर बताया कि वह छतरपुर इलाके में रह रही है। सूचना के तुरंत बाद परिजन छतरपुर पहुंचे और युवती को घर ले आए। दो दिन पहले युवती को घर लाया गया।
    
    एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान युवती ने जानकारी दी कि उसके घर आने के बाद पंचायत हुई। पंचायत में डेढ़ सौ से अधिक लोग जमा थे। यहां भरी पंचायत उसे प्रताड़ित किया गया। 
    युवती ने बताया कि उसे शादी करने की इच्छा नहीं थी। बावजूद उसके घर वाले शादी कर रहे थे। इसी कारण वह घर से निकल गई थी। पंचायत के दौरान सतेन्द्र उरांव, बलेश्वर उरांव, पच्चू राम ने उसकी पिटाई की, जबकि उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ने पंचायत के आदेश पर बाल काटे। पंचायत के दौरान कहा गया कि उसने शादी नहीं कर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव की इज्जत ले ली है। ऐसे में उसका इस गांव में रहना उचित नहीं है। कुछ लोग उसकी हत्या कर देने की बात कह रहे थे। अंततः उसे मारते पीटते हुए गांव से बाहर कर दिया गया।
    
    पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत 8 साल पहले ही हो चुकी है। उसके भाई को टीबी की बीमारी है। बड़ी बहन उसकी शादी करवाना चाहती थी। पीड़ित ने कहा संपति हड़पने के लिए जबरन की जा रही थी शादी।  दो दिन पहले जब घर लौटी उसके चचेरे भाई की अगुवाई में पंचायत बुलाई गई और तुगलुकी फरमान सुनाया गया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इंकार तुगलकी फरमान पंचायत पलामु न्यूज शादी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित,देवघर एम्स दीक्षांत समारोह की नई तिथि जल्द होगी घोषित

    June 7, 2025

    बेंगलुरु भगदड़: केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    June 7, 2025

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामद  

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.