Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 23:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»चाईबासा कोषागार से हुई अवैध निकासी मामले में लालू यादव को मिली जमानत
          झारखंड

          चाईबासा कोषागार से हुई अवैध निकासी मामले में लालू यादव को मिली जमानत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची।

          चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट ने चाईबासा कोषागार से हुई अवैध निकासी मामले में जमानत दे दी गई है। वहीं एक अन्य मामले में उन्हें जमानत नहीं मिलने के कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। शुक्रवार को हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस अपरेश कुमार की अदालत ने लालू प्रसाद को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में सशर्त जमानत दे दी। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने लालू यादव की पैरवी की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता द्वारा जमानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट से लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं देने की अपील की गई। सुनवाई के दौरान लालू के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट के समक्ष लालू प्रसाद के कारावास की अवधि और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत मंजूर करने का आग्रह किया गया। जिस पर कोर्ट ने लालू प्रसाद की जेल अवधि को देखते हुए माना कि उन्होंने अपनी सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है। तत्पश्चात कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई।अदालत ने जमानत के लिए दो लाख रुपए जमा करने को कहा है।

          जमानत मिलने के बावजूद भी लालू प्रसाद को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। चारा घोटाले मामले में ही दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में अब तक लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिला है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की अदालत ने लालू प्रसाद को 7 साल की सजा सुनाई है। उस मामले में उन्हें जमानत नहीं मिला है।

          उल्लेखनीय है कि चाईबासा कोषागार से 1992 93 में 67 फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर 33. 67 करोड रुपए की अवैध निकासी की गई थी। इस मामले में कुल 736 लोग आरोपी बनाए गए थे। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के नाम शामिल है। आरोपी बनाए गए लोगों में केस चलने के दौरान ही 14 लोगों की मौत हो गई थी। लालू प्रसाद के जमानत को लेकर जुलाई माह में भी हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें लालू प्रसाद के बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था। जेल में बंद लालू प्रसाद लगभग आधा दर्जन से अधिक गंभीर असाध्य रोगों से ग्रसित हैं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          October 23, 2026

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          लातेहार के जंगलों में पुलिस-SSB का सर्च ऑपरेशन, दो राइफल और 63 कारतूस बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.