Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»कोडरमा»प्रसव के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने क्लीनिक में की तोड़फोड़, रांची-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम
    कोडरमा

    प्रसव के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने क्लीनिक में की तोड़फोड़, रांची-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कोडरमा।

    प्रसव के बाद प्रसूता  की हुई मौत को लेकर मृतका के परिजनों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही घटना के विरोध में रांची पटना रोड को एक घंटे तक कर दिया। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित पार्वती क्लीनिक का है। जानकारी अनुसार हजारीबाग जिले के चल कुसा प्रखंड के बाराडीह की रहनेवाली रानी देवी (26) पति रामदेव यादव  गुरुवार सुबह 7 बजे प्रसव के लिए पार्वती क्लीनिक में भर्ती हुई थी। जहां दिन में 11 बजे महिला ने सिजेरियन में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद महिला को होश नही आया और उसकी मौत हो गई।वहीं दोनों बच्चें स्वस्थ है।

    इधर मृतका  के पति रामदेव यादव ने बताया कि प्रसव के बाद क्लीनिक के स्टॉफ ने उसे कहा की उनकी पत्नी को ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। जिसके बाद वे ब्लड लाने के लिए सदर अस्पताल चले गए थे। वहां से अपराहन 3:30 बजे ब्लड लेकर क्लीनिक पहुंचने पर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। उसने आराेप लगाया की जब प्रसव के बाद उसकी पत्नी के ठीक होने की बात कही गई।  वहीं कुछ घंटों में ही उसकी पत्नी की मौत  कैसे हो गई। मामले में  अस्पताल प्रबंधक द्वारा सही जानकारी छुपाए रखा गया। उसने बताया की प्रसव के बाद भी प्रसूता से उसके किसी भी परिवार वाले को मिलने नहीं दिया गया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजनों सहित गांव वालों ने क्लीनिक पहुॅचकर जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को क्लीनिक से बाहर निकाला। जिसके  बाद आक्रोशित लोग  रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब 1 घंटे बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। देर शाम तक क्लीनिक में लोगों की भीड़ जमी थी। क्लीनिक के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    घटनास्थल पर पहुॅचें मृतका के पिता ने रोते हुए कहा की गांव में कर्ज लेकर पिछले वर्ष  ही बेटी की शादी की थी।  इधर महिला के मौत के मामले में क्लीनिक के चिकित्सक डॉ हरि दर्शन सिंह ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए लाए जाने के दौरान उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। बीपी नॉर्मल कर उसका ऑपरेशन किया गया था। मगर ऑपरेशन के बाद महिला होश में नहीं आ सकी और उसकी मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि जिले में प्राइवेट क्लीनिक को में मरीजों के मौत की घटनाएं लगातार घटती रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.