Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 09:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chatra: डीजीपी अधिकारियों के साथ पहुंचे लावालौंग, अभियान में शामिल जवानों की हौसला बढ़ाया
          Headline

          Chatra: डीजीपी अधिकारियों के साथ पहुंचे लावालौंग, अभियान में शामिल जवानों की हौसला बढ़ाया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2023Updated:April 4, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra:  डीजीपी अजय कुमार सिंह मंगलवार को अधिकारियों के साथ चतरा के लावालौंग पहुंचे। गौरतलब हो कि जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच नक्सलियों को सोमवार को मार गिराया था। मारे गये नक्सलियों में दो 25 लाख के इनामी और तीन पांच लाख के इनामी नक्सली थे। डीजीपी अभियान में शामिल जवानों की हौसला अफजाई के लिए के लिए गए हैं।

          डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों का समय अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। वे या तो सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर हथियार डालते हुए मुख्यधारा में शामिल हो जाएं या हमारे सुरक्षा बल उन्हें आमने-सामने की लड़ाई में ढेर कर देंगे।

          अजय कुमार सिंह ने कहा कि चतरा-पलामू सीमांत इलाके पर मिली बड़ी सफलता से नक्सलियों की कमर टूट गई है। निश्चित तौर पर हमारे जवान प्रोत्साहन के योग्य हैं और उन्हें आगे की रणनीति के लिए भी कई निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौतम पासवान की टीम को माओवादियों के एक सशक्त दस्ते के रूप में जाना जाता था जो लगातार कई वर्षों से पुलिस बल एवं आम लोगों को क्षति पहुंचा रहा था। यह झारखंड पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

          डीजीपी ने कहा कि उग्रवाद उन्मूलन में झारखंड पुलिस की चौतरफा कार्रवाई जारी है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ कुशल नेतृत्व, रणनीति और दृढ़ संकल्प के साथ नक्सलियों के खात्मे के लिए कटिबद्ध है। डीजीपी ने दावा किया कि अन्य नक्सली भी पुलिस के गोली से घायल हुए हैं, जिसकी जांच जारी है। जल्द ही शेष बचे नक्सलियों को भी या तो ढेर कर दिया जाएगा या फिर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

          डीजीपी के चतरा पहुंचे पर  डीआईजी नरेंद्र सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी डीके चौधरी, सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाटकर, आईजी अभियान एवी होमकर, एसपी राकेश रंजन और 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार समेत जिलेभर के पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने हैलीपैड पर डीजीपी का जोरदार स्वागत किया। चतरा में डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

          इसके बाद डीजीपी का काफिला लावालौंग प्रखंड स्थित सीआरपीएफ 190 मुख्यालय कैंप पहुंचा। यहां डीजीपी ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके बीच इनाम की राशि का वितरण भी किया।सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध अच्छी सफलता मिली है। चतरा पुलिस, सीआरपीएफ 190, कोबरा 203 तथा सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवानों ने पांच शीर्ष नक्सलियों को मार गिराया है। इस संयुक्त अभियान में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चतरा न्यूज जवान डीजीपी नक्सली हौसला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.