Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 14:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»चुनावी तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की टीम पहुंची पटना
          चुनाव

          चुनावी तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की टीम पहुंची पटना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।

          बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर  बुधवार को पटना पहुंची। टीम में आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अलावा चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार शामिल हैं। आयोग की टीम ने मौके पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोग को चुनाव को लेकर कई तरह के सुझाव दिए गए। मौके पर जदयू ने चुनावी सभा के दौरान ज्यादा भीड़ होने पर संशय जताया साथ ही पार्टी की ओर से 80 साल से ज्यादा बुजुर्गों को बैलट पेपर से चुनाव के लिए 3 दिन पहले घर जाकर इसे भरवाने की मांग की। वहीं रालोसपा की ओर से आयोग को बूथों पर कमजोर वर्ग के वोटरों को सुरक्षा देने की मांग रखी गई। बैठक में भाजपा की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का वोट धनबल से प्रभावित नहीं हो। पार्टी की ओर से चुनाव के पहले इन इलाकों में नाव के परिचालन पर रोक लगाने की मांग रखी गई।

          वही राजद की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष इस बात की शिकायत रखी गई कि सत्ताधारी दल के कई नेताओं का राज्य के अधिकारियों से व्यक्तिगत संबंध होने को लेकर वैसे अधिकारियों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही पार्टी की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदाताओं का बीमा कराए जाने की भी मांग रखी गई। वहीं तीसरे मोर्चे के संयोजक पप्पू यादव ने राज सरकार पर चुनाव आयोग से बहुत सारी बातें छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के 16 जिलों के 2000 बूथों पर पानी है। ऐसे में वोटरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसके पहले तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची आयोग की टीम ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान 1 अक्टूबर को आयोग की टीम गया में 12 जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद आयोग की टीम पटना में मुख्य सचिव व डीजीपी के अलावा पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुनाव की रणनीति तय करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          कोचिंग विवाद केस में खान सर को बड़ी राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

          June 20, 2026

          पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी सौगात

          June 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.