Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 20:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाईबासा में गृहमंत्री का हेमन्त सरकार पर जोरदार प्रहार, कहा हेमन्त सरकार ने तीन बर्ष के शासनकाल में झारखंड को खोखला कर दिया
          Headline

          चाईबासा में गृहमंत्री का हेमन्त सरकार पर जोरदार प्रहार, कहा हेमन्त सरकार ने तीन बर्ष के शासनकाल में झारखंड को खोखला कर दिया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 7, 2023Updated:January 7, 2023No Comments6 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          चाईबासा। चाईबासा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का शंखनाद  करते हुए गृह मन्त्री अमित शाह प्रदेश की हेमन्त सोरेन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किया । शाह ने कहा की मात्र तीन साल के शासन काल में ही महागंठबधंन की सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया। सोरेन परिवार का एक एक सदस्य यहां के खनिज संपदा सहित गरीब आदिवासी के हक और अधिकार को लुट लिया । यहां खनिज संपदा बालु, पत्थर और कीमती खनिज को गायब कर दिया है।शाह ने कहा की हेमन्त सोरेन ने जो प्रदेश और आदिवासी विरोधी काम किया है उसे यहां की जनता माफ नही करेगी।

           शाह ने कहा की हेमन्त सोरेन सरकार गरीब और आदिवासी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है ।सरकार ने विकाश की राशि को भी निरंतर लुट का केन्द्र बना दिया ।गरीब के अन्न, दवा से लेकर पानी में भी घोटाला कर दिया ।शाह ने सोरेन परिवार पर अनियमितता,भ्रष्टाचार और लुट का गंभीर आरोप लगा और कहा की हेमन्त सोरेन को एक एक आरोप की सजा यहां के लोग आगामी चुनाव में देने को तैयार बैठे है।

          जनसभा में अमित शाह ने देवघर में एयरपोर्ट और एम्स सहित केंद्र सरकार की कई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हेमंत जी हमारे पास तो गिनाने के लिए अनगिनत काम हैं लेकिन आपने तो सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।शाह ने कहा कि फसल बीमा योजना 44 लाख, उज्ज्वला योजना 33 लाख, पीएम किसान योजना 27 लाख, 40 लाख शौचालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिया। बाबा की नगरी देवघर में एम्स का निर्माण शुरू किया।

          उन्होंने कहा कि देवघर, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। इसके साथ टाटानगर के धालभूमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहा है। पतरातू में पावर प्लांट का निर्माण किया। पलामू, हजारीबाग, दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये। फिर पूछा कि हेमंत भाई, आपने क्या किया, एक बार जनता को उसके बारे में बतायेंगे। ऐसा न समझें कि उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने भ्रष्टाचार किया। आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दिया। जनजातीय महिलाओं की रक्षा की जगह अपनी वोट बैंक की राजनीति करना सुनिश्चित किया है। मैंने चाईबासा का मूड देखा है। मुझे पक्का भरोसा है कि 2024 में सिंहभूम सीट भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। इस बार झारखंड की जनता सरकार बदलने जा रही है।

          शाह ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी, हमने जनजातीय गौरव को सम्मान दिया। आजादी के 70 साल बाद भी एक भी जनजातीय व्यक्ति राष्ट्रपति के पद तक नहीं पहुंचा। हमने आदिवासी घर की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। भारत के संविधान में एक नया इतिहास रचा। हमने आदिवासी कल्याण के लिए जो बजट कांग्रेस की सरकार 21 हजार करोड़ का छोड़कर गयी थी, उसको बढ़ाकर 86 हजार करोड़ कर दिया है।

          चाईबासा में गृहमंत्री का भव्‍य स्‍वागत
          हेलीपैड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरीय नेताओं ने उन्‍हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। अमित शाह हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे कोल्हान विश्वविद्यालय में बने ऑडिटोरियम में पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री यहां कोल्हान में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने और संसदीय सीट को जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी के शीर्ष नेताओं से मंत्रणा की । इसके बाद वह टाटा कॉलेज मैदान में बने कार्यक्रम स्थल पर विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। भाजपा के कई नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

          झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने में जुटी भाजपा
          सांसद समीर उरांव ने कहा, हम लोग झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुटे हैं और यही संदेश लेकर जाएंगे। माटी, बेटी और रोटी का सवाल जस का तस बना हुआ है। झारखंड में विकास कार्य भाजपा की सरकार में ही हुआ था। अब भ्रष्टाचार चरम पर है। आईएएस तक जेल जा रहे हैं।
          इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, यहां की भीड़ बता रही है कि लुटेरों का राज खत्म होने वाला है। तीन वर्षों के जंगल राज में आम लोगों की भारी अनदेखी हुई। लीज नहीं मिलने के कारण अधिसंख्यक खदान बंद हैं। रोजगार की समस्या बढ़ी है।

          मुख्‍यमंत्री के दामन में है खून: पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास

          कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की , आदिवासी के मान, सम्मान और उत्थान का काम भाजपा की सरकार में ही हुआ है। आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने का काम मोदी सरकार ने की। झारखंड में भी जनजातियों के लिए बहुत कुछ भाजपा सरकार ने किया। हमारी सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रयास किया, लेकिन कमीशन की योजना को बंद कर दिया गया। जिस मुख्यमंत्री के दामन में खून है, वह जोहार यात्रा कर रहा है। आज इस सरकार के विरोध में उलगुलान की जरूरत है।

          गांवों में सुविधाएं पहुंचाना मोदी सरकार का संकल्‍प: अर्जुन मुंडा

          चाईबासा से विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 15 नवंबर बिरसा मुंडा के जयंती को जनजातीय दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही लागू किया। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, जिस मिट्टी ने कभी हार नहीं माना, कभी समझौता नहीं किया, इस धरती से हम शंखनाद कर रहे हैं। जिन भावनाओं को लंबे शासनकाल में कांग्रेस ने नहीं समझा उसे मोदी सरकार ने समझा। आज इस देश मे मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज आगे बढ़ रहा है। एकलव्य जनजातीय स्कूल मोदी का सपना है। कोल्हान में आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। 1 लाख 5 हजार जनजातीय गांव इस देश मे हैं। तमाम सरकारी सुविधाएं इन गांवों में उपलब्ध कराना है। लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

          इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। केंद्रीय गृह मंत्री का जनजातीय पत्ता का टोपी, पत्ता का माला, प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया। उनके पहुंचने के साथ ही चारों से जय श्री राम के नारे लगने लगे। इसके बाद गृह मंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा, हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी, मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए। आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचोलिया दलाल हावी है। उन्‍होंने उपस्थित लोगों से कहा, 2024 में कोल्हान से एक कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है। कार्यक्रम के मंच पर सांसद बीडी राम, निशिकांत दुबे, जयंत सिन्हा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, संजय सेठ, नीलकंठ सिंह मुंडा, आशा लकड़ा, रविंद्र राय, जेबी तुबिद, प्रदीप वर्मा आदि पहले से मौजूद थे। इ

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आदिवासी विरोधी खोखला गृहमंत्री चाईबासा न्यूज संकल्प सभा हेमंत सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.