Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 15 June 2026 || 02:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»इंडिया रिज़र्व बटालियन-10 के पासिंग आउट परेड में हुए शामिल हुए मुख्यमंत्री
          Headline

          इंडिया रिज़र्व बटालियन-10 के पासिंग आउट परेड में हुए शामिल हुए मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 27, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आरक्षियों के परेड का किया निरीक्षण और ली सलामी

          पलामू ।लेस्लीगंज स्थित जैप- 8 वाहिनी परिसर में इंडिया रिजर्व बटालियन-10 (आईआरबी) के पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पारण परेड के साथ आपका सफल प्रशिक्षण समाप्त हो रहा है। अब आप सरकार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। आपने पूरे प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिस तरह कड़ी मेहनत, लगन, उमंग, उत्साह और जोश दिखाया है, वह काबिल -ए- तारीफ है। अब आप अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व के निर्वहन में ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे, ऐसी पूरी उम्मीद है। 

          चुनौतियों से निपटने में कारगर साबित होगा आपका प्रशिक्षण

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर दिन नई -नई चुनौतियां नए-नए रूप में सामने आ रही हैं। ऐसे में अपने यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसका इस्तेमाल आप इन चुनौतियों से निपटने में करें। आप अपने प्रशिक्षण को सीमित ना रखें इसका दायरा बढ़ाए और पूरे प्रशिक्षण काल में जो दक्षता हासिल की है उसे और भी मजबूत करें, ताकि आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सकें ।

          .पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी नारी सशक्तिकरण की मिसाल

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नारी सशक्तिकरण की मिसाल है । यहां 554 प्रशिक्षु आरक्षण में 182 महिला आरक्षी हैं।वहीं, मुसाबनी के कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण सेंटर में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 764 प्रशिक्षणार्थियों में 260 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह दोनों ही प्रशिक्षण केंद्रों में 442 महिला प्रशिक्षु आरक्षी इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को पूरी तरह तैयार है।

          आम लोगों के बीच पहचान बनाए और उनका विश्वास जीते

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है , अब आम जिंदगी में भी ऐसा ही प्रशिक्षण लें। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आप आम लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए और उनका विश्वास जीतें। इससे समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करना आपके लिए आसान हो जाएगा। लोगों को सहयोग मिले और उनका हौसला बुलंद रहे । मुख्यमंत्री ने पलामू के युवा खिलाड़ियों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रोत्साहन के तौर पर खेल सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रत्येक टीम को फुटबॉल, जर्सी, जूता, इनक्लेट, ग्लब्स आदि खेल सामग्री दी।मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु और श्रेष्ठ परेड कमांडर ममता कुमारी और श्रेष्ठ पुरुष आरक्षी सह श्रेष्ठ धावक के रूप में मिथिलेश कुमार को सम्मानित किया। श्रेष्ठ धावक (महिला) प्रभा लकड़ा’ श्रेष्ठ प्रशिक्षु राजेंद्र उरांव, अनुदेशक कमलेश दुबे और श्रेष्ठ टीआई ज्योतिन गोराई भी मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किए गए।

          इस अवसर पर पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, मनिका विधायक रामचन्द सिंह, गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती प्रिया दुबे, क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

          मुख्यमंत्री ने दिलाया यह भरोसा

          जैप- 8 वाहिनी परिसर’ लेस्लीगंज का जीर्णोद्धार किया जाएगा । यहां की समस्याओं के संबंध में जो जानकारियां मिली हैं, उसके समाधान के लिए जल्दी सरकार ठोस निर्णय लेगी।

          जैप- 8 वाहिनी परिसर’ लेस्लीगंज में 250 बिस्तर की क्षमता वाले 3 नए बैरक बनाए जाएंगे। यहां पेयजल के लिए टंकी समेत अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की । इसके अलावा परिसर की बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी।

          प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण भत्ता देने के विषय पर भी सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

          मुख्यमंत्री ने पांडु और नावा बाजार थाना भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

          मुख्यमंत्री ने वाहिनी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंडिया रिजर्व बटालियन-10 जिम्मेदारियों नारी सशक्तिकरण पलामू न्यूज पारण परेड प्रशिक्षण मुख्यमंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          June 14, 2026

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.