Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 23:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम प्रसंग में हुई थी छोटू की हत्या, तीनों हत्यारे गिरफ्तार
          Headline

          प्रेम प्रसंग में हुई थी छोटू की हत्या, तीनों हत्यारे गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 4, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। पुलिस ने गत एक दिसम्बर की रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा में हुए छोटू कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में समस्तीपुर जिला के घटहो सहायक थाना क्षेत्र स्थित कबाय निवासी  पप्पु राम तथा चमथा बड़खूट निवासी  संजय राम एवं  श्याम बाबु राय के नाम शामिल है।

          रविवार की शाम आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि  छोटू की हत्या कई महिलाओं से अवैध संबंध के चक्कर में की गई थी। पकड़े गए तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। तीनों के घर की एक-एक महिला के साथ छोटू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद तीनों ने एकजुट होकर योजना के तहत छोटू की हत्या कर दी तथा उसका मोबाइल भी लेकर चले गए थे, ताकि कोई साक्ष्य नहीं मिले। लेकिन टीम ने गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर पर्याप्त साक्ष्य के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से तीनों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि एक दिसम्बर की रात करीब 11 बजे चमथा बड़खूट निवासी दिनेश महतो के पुत्र छोटू कुमार की हत्या गला रेत कर कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के ही नवनिर्मित मकान में सीढ़ी के नीचे शव फेंक दिया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेघड़ा डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें तेघड़ा अंचल निरीक्षक राजीव कुमार लाल, बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुअनि अरविंद कुमार सुमन एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

          टीम ने लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस हत्याकांड में शामिल समस्तीपुर जिला के घटहो सहायक थाना क्षेत्र स्थित कबाय निवासी अर्जुन राम के पुत्र पप्पु राम तथा चमथा बड़खूट निवासी रामबालक राम उर्फ बौधी राम के पुत्र संजय राम एवं भूना राय के पुत्र श्याम बाबु राय को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू एवं मृतक का मोबाइल सहित चार मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

          गिरफ्तार छोटू हत्याकांड प्रेम-प्रसंग बेगूसराय न्यूज हत्यारे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.