Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 04:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कार्तिक पूर्णिमा और ग्रहण को लेकर गंगा स्नान करने उमड़ा जनसैलाब
          Headline

          कार्तिक पूर्णिमा और ग्रहण को लेकर गंगा स्नान करने उमड़ा जनसैलाब

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए मंगलवार को गंगा घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।  सबसे अधिक भीड़ बिहार के एकलौते कल्पवास स्थल और आदि कुंभ स्थली सिमरिया गंगा धाम में जुटी। यहां बेगूसराय और बिहार ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके कारण अहले सुबह से ही बरौनी जीरोमाइल से लेकर सिमरिया पुल और पुल के पार हाथिदह तक एनएच-31 पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था।

          पूर्णिमा और ग्रहण के मौके पर गंगा स्नान कर शारीरिक, मानसिक सुख और मोक्ष की कामना के साथ रात से बिहार, बंगाल, आसाम, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुु पहुंच गए थे। जिसके बाद रात दो बजे से ही हर हर गंगे के जयकारा के बीच श्मशान घाट से रामघाट तक शुरू स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओंं के गंगा स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद पौराणिक समय से चले आ रहे दान और पूजा की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर सिमरिया धाम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा गुरु पूजन किया। इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।

          गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। एनएच के सभी चौक चौराहों पर जहां पुलिस बल की व्यवस्था थी, वहीं राजेन्द्र पुल स्टेशन से लेकर गंगा घाट तक कदम कदम पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे, जबकि डीएम और एसपी पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे थे। सभी वाच टावर से घाटों की निगरानी की जा रही थी। वहीं, मोटर बोट से एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ के गोताखोर अनिल कुमार सहित पूरी टीम लगातार लोगों को जागरूक करते रहे। इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि गंगा सदैव से मोक्ष दायिनी रही है और मोक्षदायिनी रहेगी।

          कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजन से सभी प्रकार के लोभ, मोह, ईर्ष्या और पाप का शमन होता है, लौकिक और पारलौकिक गति की प्राप्ति होती है। उसमें भी आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम में गंगा स्नान से कई गुणा अधिक फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा, कार्तिक व्रत और मिथिला महात्म से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सूचना केंद्र में सैकड़ों बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाया गया।

          दूसरी ओर मगध एवं नेपाल से आने वाले हजारों भक्तों ने अपनी भगतई की सिद्धि की। कोई भगवती का रुप धर आग लेकर अर्चना कर रहा था, तो कोई नदी में लकड़ी का लोगों को आशीर्वाद दे रहा था। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया के अलावे चमथा, झमटिया, अयोध्या, मधुरापुर, सिहमा, खोरमपुर, तीनमुहानी, मीरअलीपुर, राजघाट साहेबपुर कमाल आदि गंगा घाटों पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बाबा हरिगिरी धाम समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही तथा ग्रहण का सूतक रहने के कारण सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। सदगुरु साईं बाबा फाउंडेशन द्वारा लाखो में निर्मित साईं धाम मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कार्तिक पूर्णिमा कुंभ स्थली सिमरिया गंगा घाट बेगुसराय न्यूज स्नान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.