Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 13:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सेना के सेवानिवृत्त जवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम मचा
          Headline

          सेना के सेवानिवृत्त जवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम मचा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2022Updated:October 11, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। बेखौफ अपराधियों ने  मंगलवार को सुबह-सुबह  सेना के एक सेवानिवृत्त जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है। मृतक सेना के सेवानिवृत्त जवान की पहचान स्थानीय निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। विगत वर्ष विजय कुमार सिंह के पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी, एक साल के अंदर पिता-पुत्र की हत्या से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ नहीं बोल रही है तथा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की बात कही जा रही है।

          घटना से आक्रोशित लोगों ने हत्या के आरोपी रंजीत सिंह के घर पर हमला कर दिया और उसके घर का गेट क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ दरवाजे पर लगे स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ किया।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन लोग एसपी को बुलाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। काफी कोशिश के बाद दोपहर करीब दो बजे अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा मृतक के घर पर पुलिस कैंप करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका है।

          बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह विजय कुमार सिंह मवेशी का चारा लाने के लिए बहियार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला कर भून डाला। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 29 नवम्बर 2021 की देर शाम अपराधियों ने विजय कुमार सिंह के पुत्र कुणाल कुमार उर्फ दिल्लू की मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी भवानंदपुर बिचला टोल के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंचायत चुनाव की राजनीति में कुणाल कुमार की हुई हत्या को लेकर केस काफी प्रगति पर है।

          विजय कुमार सिंह अपने पुत्र का केस लड़ रहे थे और हत्यारे को सजा दिलाने में जी-जान लगाए हुए थे। लेकिन उनके पुत्र के हत्यारे द्वारा केस उठाने को लेकर उसके ऊपर दवाब भी बनाया जा रहा था, परंतु वह केस नहीं उठाया था। परिजनों का कहना है कि केस नहीं उठाने के कारण ही बेखौफ अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          केस गोली धमकी पुत्र बेगूसराय न्यूज सेवानिवृत सेना जवान हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.