Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 00:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में दो समुदायों के बीच पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
          Headline

          गिरिडीह में दो समुदायों के बीच पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय के धार्मिक स्थल में घुसकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इससे दूसरे समुदाय के लोग भी आक्रोशित हो गए। दोनों समुदायों में जमकर पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया लेकिन बात न बनने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

          पुलिस के अनुसार दो समुदाय के बीच पथराव के बाद आक्रोशित लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन लोग किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे और पुलिस टीम पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एएसपी हारिश बिन जमां, एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा, सीओ रविभूषण समेत पचंबा एवं नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

          इस संबंध में एसपी अमित रेणु ने बताया कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्काल हालात को संभाल लिया। एसपी ने लोगों से किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करने से मना किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने भी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरिडीह न्यूज तनाव दो समुदाय धार्मिक स्थल पथराव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.