Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»खुंटी: कस्तूरबा की दो छात्राओं ने नीट और तीन ने जेईई मेन में किया क्वालिफाई
    Headline

    खुंटी: कस्तूरबा की दो छात्राओं ने नीट और तीन ने जेईई मेन में किया क्वालिफाई

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    खूंटी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी का दो छात्राओं ने नीट 2022 और तीन छात्राओं ने जेईई मेन 2022 क्वालीफाई किया है। यह उपलब्धि उपायुक्त शशि रंजन की पहल पर शुरू किये गए सपनों की उड़ान कार्यक्रम की है। नीट 2022 क्वालीफाई करने वाली दो छात्राओं में वाटिका कुमारी और अड़की प्रखण्ड की पूजा कुमारी है। कुल 16 छात्राओं में से तीन छात्राएं उपलब्धि हासिल कर अन्य छात्राओं के लिए भी उदाहरण बनी हैं।

    इस उपलब्धि को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खूंटी की वार्डन, शिक्षिका, सभी बच्चियों में खुशी का वातावरण है। जेईई मेन में सफलता पानी वाली छात्राओं में दयामनी सांगा, एलिसा हस्सा , और दीपा पूर्ति शामिल हैं। वर्तमान में 16 छात्राएं आइआइटी की तैयारी कर रही हैं और अन्य मेडिकल की तैयारियां कर रही हैं। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत खूंटी के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल का परिणाम अब सकारात्मक रूप से प्रदर्शित हो रहा है।

    सोमवार को उपायुक्त ने छात्राओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही नई बैच की छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया। सभी उत्तीर्ण छत्राओं को बेहतर भविष्य के लिए काउंसिलिंग करा उन्हें सहयोग भी किया जा रहा है। इस पहल में सपनाें की उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से जिले की छात्राओं के लिए सुदृढ शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसके लिए खूंटी जिले के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों में सुदृढ़ करते हुए आइआइटी और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा विद्या मंदिर क्लासे नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जा रही है। इन छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

    उपायुक्त ने छात्राओं से सीधी बात कर उन्हें बेहतर शिक्षा की दिशा में अग्रसर करने की बात कही। उपायुक्त ने अपने जीवन के अनुभव भी विद्यार्थियों से साझा किये। उन्होंने कहा कि किस तरह बेहतर अध्ययन के बल पर वे यूपीएससी में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारण करते हुए पढ़ाई करें। उसके पश्चात यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए कैसे संघर्ष करते हुए छोटे से शहर से आगे बढ़े। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उपायुक्त ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी बिना किसी भय के हम सफल हो सकते हैं। संघर्ष सबके जीवन में है उन्हीं संघर्षों के बीच से अपनी राह बनानी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उड़ान कार्यक्रम उपायुक्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खुंटी न्यूज जेईई मेन नीट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.