Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 21:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री सोरेन ने किया ध्वजारोहण, गिनायीं सरकार की उपलब्धियां
          Headline

          स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री सोरेन ने किया ध्वजारोहण, गिनायीं सरकार की उपलब्धियां

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 15, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए झारखंड राज्य का निर्माण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मजबूत और ईमानदार प्रयास करने का संकल्प लिया।
          मुख्यमंत्री सोरेन ने ध्वजारोहण से पहले परेड का निरीक्षण किया।  माैके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था, हम उसको पूरा करने के लिए मजबूत और ईमानदार प्रयास करेंगे। हमारी सरकार विकास मूल मंत्र, आधार लोकतंत्र के साथ एक सशक्त राज्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रत्यनशील है।

          झारखंड में शिशु मृत्यु दर, कुपोषण तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया में काफी कमी आयी है

          सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर झारखंड में शिशु मृत्यु दर, कुपोषण तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया में काफी कमी आयी है। नौनिहालों और गर्भवती माताओं के लिए अब राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और देखभाल सुनिश्चित हुआ है। झारखंड ने वन संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2019 से वर्ष 2021 के बीच वन क्षेत्र में 110 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की है। राज्य में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायुमार्ग और जल मार्ग का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 में उद्योगों पर ध्यान करना, पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति 2021, नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में परीक्षा संचालन नियमावली का गठन, रिकॉर्ड 251 दिनों में विभिन्न विभागों अंतर्गत 11 सेवाओं के कुल 252 सिविल सेवा पदों पर नियुक्ति, पुरानी पेंशन के लिए एसओपी बनाना, नई खेल नीति और खिलाड़ियों को सम्मानित करना, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में युवा खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की को सम्मानित करना, 29 हजार से अधिक गांवों में करीब 35 लाख परिवारों को सखी मंडलों से जोड़ने का काम, राज्य को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का पावर हाउस बनाने के लिए झाऱखंड सौर ऊर्जा नीति 2022 लागू करने जैसा फैसले प्रमुख हैं।

          निजी क्षेत्रों में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण

          उन्होंने कहा कि झारखंड के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 गठित किया है। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक नियोक्ता 40 हजार रुपये तक के मासिक वेतन वाले पदों के कुल रिक्ति के 75 प्रतिशत पद पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित करेगा। स्थानीय युवाओं के पलायन को रोकने के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

          अगले छह माह में हाेंगी 37 हजार नियुक्तियां

          मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 2716 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है। वहीं विद्यालयों में शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक आदि के 37 हजार पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर अगले छह महीना में नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

          राज्य का खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य और देश का मान

          उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में 2022 में राज्य की युवा खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर देश और झारखंड को गौरवान्वित किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है। झारखंड की बेटियां सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी विजेता टीम के साथी रहे हैं। इससे पहले भी इनके ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका दिल जीता है।

          वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से बढेगा निर्यात में बढ़ावा

          राज्य से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण न्यास किया गया है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषकर निर्यात संवर्धन से संबंधित तमाम गतिविधियां एक ही छत के नीचे संचालित होंगी। यह झारखंड के आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगी। राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में शिशु मृत्यु दर को पोषण तथा महिलाओं एवं बच्चों में व्याप्त एनीमिया में उल्लेखनीय रूप से कमी आई है।

          ध्वजारोहण मुख्यमंत्री रांची न्यूज विकास मूल मंत्र
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.