Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 5 July 2026 || 08:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप नहीं होता है ताकि लोग स्वतंत्र रूप से मतदान करे- यशवंत सिन्हा
          Headline

          राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप नहीं होता है ताकि लोग स्वतंत्र रूप से मतदान करे- यशवंत सिन्हा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 16, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची।  राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप नहीं होता है। गुप्त मतदान होता है। गुप्त मतदान की विधि इसलिए तैयार की गई थी कि राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने वाले पार्टी के निर्णय से बाध्य होने के बजाए स्वतंत्र रूप से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने। वे होटल बीएनआर में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे।

          सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति ही हमारे संविधान में इकलौता पद है जो पूरे देश स्तर पर लड़ा जाता है लेकिन आज इस चुनाव ने अभियान का रूप ले लिया है। अब यह लड़ाई पहचान की नहीं बल्कि विचारधारा की हो गयी है। उन्होंने कहा कि भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव बेहद मुश्किल समय में हो रहा है। हमारे गणतंत्र को संविधान के लिए इससे पहले कभी भी एक साथ इतने खतरों का सामना नहीं करना पड़ा। संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे अनमोल देन थी, हर दिन नए खतरों का सामना कर रही है।

          सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी दल को सत्ता पर कब्जा करने एवं अपनी ताकत बढ़ाने के लिए संविधान के मूल्यों, आदर्शों और अवरोधों का उल्लंघन करने में कोई शर्म या संकोच नहीं हो रहा है। विपक्षी दलों में दलबदल करवाने और उनके द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों को गिराने के लिए ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों और यहां तक कि राज्यपाल कार्यालय का भी बेशर्मी से दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके लिए बेहिसाब धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

          उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अपने लंबे करियर में मैंने कभी भी ”ऑपरेशन लोटस” को लोकतंत्र के लिए इतना खतरनाक नहीं देखा। अगर निकट भविष्य में झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए इसी तरह की गंदी रणनीति अपनाई जाए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मिसमैनेज्ड है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में सबसे बड़ी गिरावट वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुई है। जो रुपया 2014 में 58.44 का था आज 80.05 तक पहुंच गया है। ये और गिर सकता है। अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

          उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करे। साथ ही सवाल किया कि क्या भारत में एक मौन राष्ट्रपति होना चाहिए? क्या भारत में रबर-स्टांप राष्ट्रपति होना चाहिए? क्या भारत के अगले राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की रक्षा करनी चाहिए या संविधान की रक्षा करनी चाहिए?

          राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चुनाव यूपीए उम्मीदवार रांची न्यूज राष्ट्रपति संविधान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          July 4, 2026

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          July 4, 2026

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में रहस्यमयी मौतों का राज खुला, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत आर्जीमोन मिले सरसों तेल से फैली ड्रॉप्सी से हुई

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.