Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 08:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»समर्थन जुटाने रांची पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया स्वागत
          Headline

          समर्थन जुटाने रांची पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया स्वागत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची/पटना। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सोमवार को द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची। भाजपा नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू का स्वागत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई भाजपा नेता पहुंचे थे। मुर्मू के रांची आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू यहां विधायको और सांसदो से अपने पक्ष में समर्थन मांगेगी।

          मुर्मू के रांची आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। सोरेन ने कहा है कि एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदीजी को हमारी ओर से अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मुर्मू रांची के होटल बीएनआर में भाजपा और सहयोगी दल आजसू के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में भाजपा नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी।

          एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल जाएगी पटना

          एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना आयेंगी। बिहार सरकार में श्रम संसाधन एवं सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री जिवेश कुमार मिश्र ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की एनडीए उमीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार पटना पहुंचेगी। वे विशेष विमान से कल 10 बजे पटना आएगी। यहां से बिरसा मुंडा स्मारक जाएगी। इसके बाद पटना के होटल मौर्या में सीएम और एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगी और फिर वो विशेष विमान से वापस लौट जायेंगी।

          जिवेश कुमार मिश्र ने कहा कि एनडीए ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद। मंत्री ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू 1997 में बीजेपी से जुड़ी थी। वह दो -दो बार ओडिशा से विधायक चुनी गयी हैं।

          उन्होंने कहा कि विरोधी दल की बहुत सारी महिलाएं भी इनके समर्थन में हैं। एनडीए की उम्मीदवार को लगभग सबका समर्थन है। उन्होंने कहा कि राजद के तेजस्वी और कॉम्युनिस्ट पार्टी से भी अपील करते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उम्मीदवार भाजपा महिला रांची न्यूज राष्ट्रपति समर्थन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.