Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 19:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा ने ही आदिवासी समाज की चिंता की है-जेपी नड्डा
          Headline

          भाजपा ने ही आदिवासी समाज की चिंता की है-जेपी नड्डा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 5, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि सिर्फ भाजपा ने ही आदिवासी समाज की चिंता की है। रैली में उमड़ी भीड़ बता रही है कि हमने आदिवासियों का विकास किया है। वे विश्व पर्यावरण दिवस पर मोरहाबादी मैदान में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित बिरसा रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धरती वीर सपूतो से भरी है। आदिवासी समाज के वीर जवानो ने देश के लिए कुर्बानी दी है।

          आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था। सिद्धो कान्हो, बुद्धू भगत सहित अन्य शहीदो ने अंग्रेजो से लोहा लिया। लिहाजा जनसंघ की स्थापना काल से ही हम आदिवासी समाज की सुध ले रहे है। कडिया मुंडा को पद्मश्री से नवाजा गया है, जो मंच पर मौजूद है। उन्होंने वीर शहीदो को नमन करते हुए कहा कि आज धरती आबा बिरसा मुंडा की पावर धरती पर आने का सौभाग्य मिला है।

          उन्होंने कहा कि यहां आदिवासियों का संग्रहालय बनकर तैयार है। दस और संग्रहालय को विकसित करने की योजना है। हम बिरसा मुंडा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा कई राज्यों में होगा। स्वतंत्रता सेनानियों के गांव को आदि आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। इस दिशा में पहल की जा रही है। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम आदिवासियों के प्रोत्साहन के लिए बनाया गया है, ताकि यहां के खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन कर सकें।

          उन्होंने कहा कि आदिवासियों की चिंता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया। इसलिए आज केंद्र में आठ केंद्रीय मंत्री आदिवासी हैं। राज्यसभा में आदिवासी समाज के आठ सांसद, लोकसभा में 90 सांसद, और 190 विधायक हैं। कांग्रेस बता दे कि उसके पास कितने आदिवासी नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में गरीबी 22 से घटकर दस प्रतिशत रह गई है। यह मोदी सरकार के कारण संभव हुआ है।

          उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्रीय योजनाओं का ठीक से प्रचार होना चाहिए, ताकि इसका लाभ लोगों को मिल सके। आज एक करोड़ 30 घरों में जल पहुंचा है। पहले आदिवासी बाहर शौच के लिए जाया करते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शौचालय बनवाने का काम किया। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत झारखंड से हुई । पांच लाख तक का इलाज हो रहा है। इससे काफी लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाकर लोगों को दिया जा रहा है। किसान समृद्धि योजना के तहत लोगों के खाते में किस्त भेजी गई है।

          उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम सब काम करते हैं लेकिन वह कमीशन खाते हैं। अपने और रिश्तेदारों के नाम पर खनन लीज ले लिया। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद नक्सली वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। आदिवासियों का नरसंहार हुआ है। यहां एक आईएएस के यहां करोड़ों रुपये बरामद होता है तो सत्ताधारी पार्टी को दर्द होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में जब भी वोट डालने का मौका मिले तो कमल को वोट दें। उन्होंने कहा कि हम सेवा भाव तकदीर बदलने की राजनीति करते हैं, ताकि सबको समान हक मिले।

          इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, सांसद सुनील सोरेन, समीर उरांव, पीएन सिंह, मेयर आशा लकड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

          जेपी नड्‌डा बिरसा रैली भाजपा रांची न्यूज राष्ट्रीय अध्यक्ष
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.