Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 02:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एसबीआई का एटीएम काटकर 21.7 लाख की लूट, पुलिस की उड़ी
          Headline

          एसबीआई का एटीएम काटकर 21.7 लाख की लूट, पुलिस की उड़ी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भोजपुर। अज्ञात अपराधियों ने आरा शहरी के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल पेट्रोल पंप के निकट स्थित एसबीआई का एटीएम गैस कटर से काट कर शनिवार की रात 21.7 लाख रूपए लूट लिए। सघन एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके से पैसे की लूट से भोजपुर पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

          जानकारी अनुसार लूट की घटना में चार की संख्या में अपराधी आए थे। वे आराम से एटीएम काटकर रूपए लूटे और भाग खड़े हुए। पैसे की लूट की भनक पुलिस को तब लगी जब सभी लुटेरे फरार हो चुके थै। बताया जा रहा है कि आरा शहर के धोबी घटवा जीरो माइल स्थित जयशंकर प्रसाद के मकान में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी, जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने बड़े आराम से लूट की घटना को अंजाम दिया है।

          भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि एटीएम काट पैसे लूटने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है और इसके लिए मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य अत्याधुनिक तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है।एसपी विनय तिवारी ने रविवार को बताया कि अपराधियों की की धर पकड़ के लिए डीआईयू की टीम को भी लगाया गया है। एटीएम में पैसा लोडिंग करने वाली एजेंसी से भी पुलिस पूछ ताछ कर रही है।इससे नकद रुपये की लोडिंग और लुटे गए रुपयों का सही आंकड़ा सामने आ सके।

          अपराधियों ने यहां एटीएम को इतनी सावधानी से काटा है कि इस मकान में रहने वाले किरायेदारों या मकान मालिक तक को एटीएम काटे जाने की भनक नही लग सकी।आरा के जीरो माइल के निकट एटीएम में पैसा लोडिंग का जिम्मा सीएएस नाम की निजी एजेंसी का है। आरा नवादा थाना के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और डीआइयू की टीम ने एटीएम पर पहुंच कर लूट का जायजा लिया है।फिलहाल एटीएम काट कर पैसे लुटे जाने की घटना ने भोजपुर पुलिस की रात्रि गश्ती और पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एटीएम एसबीआई गैस कटर पुलिस भोजपुर न्यूज लूट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.