Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 23:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कड़ाके की ठंड में मिथिलांचल से निकली कांवर यात्रा से बह रही है आस्था की बयार
          Headline

          कड़ाके की ठंड में मिथिलांचल से निकली कांवर यात्रा से बह रही है आस्था की बयार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। देश के विभिन्न हिस्सों में सावन के महीने में  भगवान शिव की आराघना में कांवर यात्रा की परंपरा है। लेकिन बिहार के मिथिला में माघ महीने के कड़ाके की ठंड में भी कांवर यात्रा होती है और यह कांवर यात्रा देश की सबसे लंबी कांवर यात्रा होती है। मिथिला की राजधानी कहे जाने वाले दरभंगा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त तीन सौ किलोमीटर से भी अधिक की यात्रा कर बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के अवसर पर झारखंड के देवघर में रावण द्वारा स्थापित बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने करते हैं। इसका कांवर यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश के अन्य हिस्सों के शिवभक्त दो से ढ़ाई किलो के कांवर में सिर्फ जल लेकर शिवालय पहुंचते हैं लेकिन मिथिला के यह हठी शिवभक्त अपने कंधे पर 25 किलो से भी अधिक वजन का कांवर लेकर चलते हैं। उस कांवर में ना केवल जल होता है, बल्कि 20 दिनों से अधिक की यात्रा के दौरान रास्ते में करने वाले भोजन की भी सभी सामग्री रहती है।

          इसी कड़ी में एक बार फिर दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर तथा नेपाल के हजारों से भक्त बेगूसराय के रास्ते देवघर की ओर लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। यह लोग दरभंगा से चलकर रोसड़ा से आगे बढ़ने के बाद बेगूसराय के दो विभिन्न रास्तों से चलकर मुंगेर घाट में गंगा नदी पार करते हैं और सुल्तानगंज होते हुए देवघर पहुंचते हैं। कुछ लोग खोदावंदपुर, चेरिया बरियारपुर, मंझौल के रास्ते आगे बढ़ते हैं, जबकि अधिकतर कांवरिया छौड़ाही, गढ़पुरा, बखरी के रास्ते चलते हैं। यह लोग बसंत पंचमी के दिन पांच फरवरी को देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उसी दिन फौजदारी बाबा के नाम से चर्चित बासुकीनाथ का भी जलाभिषेक करेंगे और वापसी का रास्ता अलग होगा। वापसी के दौरान यह लोग मिथिला के प्रवेश द्वार सिमरिया में गंगा स्नान कर जल लेकर अपने घर पहुंचते हैं।

          बसंत पंचमी के अवसर पर देवघर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में कावंरियों का झुंड पिछले पांच दिनों से बेगूसराय जिला होते हुए देवघर के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जिससे पुरे इलाके में आस्था की बयार बह रही है। सुबह से रात तक पूरा इलाका ”बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है” से गूंज रहा है। इसमें सबसे खास बात यह देखी जाती है कि कांवरियों के झुंड में पुरुष के साथ महिलाएं भी आस्था पूर्वक कांवर लेकर ओम नमः शिवाय का जप करते हुए आगे बढ़ते हैं। बताया जाता है इनका रात्रि पड़ाव पूर्व से निर्धारित होता है, जत्थे में शामिल नवयुवक साथी अपने पड़ाव पर पहुंच कर अन्य साथियों के लिए खान-पान एवं अलाव की व्यवस्था करते हैं। जबकि स्थानीय लोग इन कांवरियों को सुख-सुविधा मुहैया कराने के लिए तत्पर रहते हैं।

          ग्रामीण इन कांवरियों की सेवा के लिए हर संभव सहायता करते हैं। रात्रि के समय आवासन, ठहराव, शौच एवं पेयजल आदि की सुविधा बहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बताया जाता है दिन ही नहीं रात्रि के समय भीषण ठंड में भी शौच के उपरांत स्नान करना होता है, तभी आगे बढ़ सकते हैं,  जब कांवरियों के द्वारा अलाव के बगल में खड़ा होकर बाबा भोलेनाथ का भजन प्रारंभ किया जाता है तो आसपास के लोग भी सुनने के लिए उमड़ पड़ते हैं। इस दौरान लोग घंटों आस्था में लीन होकर झूमते रहते हैं, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय बना रहता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपर समाहर्ता कांवर यात्रा बेगूसराय न्यूज मिथिला पुनर्जागरण यात्रा मिथिलांचल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.