Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 13:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चोरी के जेवरात बरामदगी मामले में गिरफ्तार थाना प्रभारी के परिजनों ने सीआईडी जांच टीम को सौंपी ऑडियो क्लिप
          Headline

          चोरी के जेवरात बरामदगी मामले में गिरफ्तार थाना प्रभारी के परिजनों ने सीआईडी जांच टीम को सौंपी ऑडियो क्लिप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो अक्टूबर 2021 को नवकार ज्वेलर्स  में हुई 80 करोड़ के जेवरात चोरी के मामले में नया मोड़ आया है।  बरामद जेवरात में कुछ माल टपाने को लेकर गिरफ्तार किए गए बांसजोर के थानेदार आशीष कुमार के परिजनों ने सीआईडी जांच टीम को एक मोबाइल और ऑडियो क्लिप सौंपी है। और दावा किया गया है कि एसपी शम्स तबरेज  द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए निर्देश की ऑडियो है जिसमें चोरी का माल बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई के संबंध में गैर कानूनी निर्देश एसपी के द्वारा थानेदार को दी गई थी।

           

          गौरतलब हो कि जेवरात चोरी कर भागने के क्रम में तीन अक्टूबर को सिमडेगा पुलिस ने 4 चोरों को पकड़ कर उनके पास से  जेवरात बरामद किए थें। बरामद जेवरात का एक बड़ा हिस्सा  पुलिस ने गायब कर दिया था। चोरों के पास से बरामद जेवरात को पुलिस वालों ने ही जब्त किया था। जब पूरे मामले की विशेष जांच दल (एसआइटी) से जांच कराई गई, तो एक दारोगा व एक पुलिस चालक की निशानदेही पर 15 किलोग्राम चांदी की बरामदगी हुई थी। जब पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया था, तब पुलिस ने केवल 25 लाख रुपये के जेवर की बरामदगी को ही दिखाया था।

           

          चोरों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद सिमडेगा पुलिस ने बरामद सामान में से कुछ चांदी की बरामदगी और दो लोगों की गिरफ्तारी दिखाई थी। इसके बाद रायपुर पुलिस इन लोगों को रिमांड पर लेने झारखंड पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद रायपुर पुलिस दो लोगों को लेकर छत्तीसगढ़ गई। वहां पूछताछ में गिरफ्तार दो युवकों ने अपने अलग-अलग बयान में पूरी सच्चाई खोल कर रख दी। पता चला कि चोरी के बरामद सामान और पुलिस की ओर से बताए गए सामान में काफी अंतर है। आरोपितों ने अपने बयान में दावा किया कि नवकार ज्वेलर्स से 1800 ग्राम सोना, 56 किलो चांदी सहित सभी सामान और रुपयों से भरा बैग सिमडेगा पुलिस जब्त किया था।रायपुर पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सिमडेगा के डीआइजी ने मामले की जांच की। इसमें सिमडेगा पुलिस के कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामला हाइप्रोफाइल देखकर इसकी जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंप दिया गया है।

          एडीजी सीआइडी प्रशांत सिंह ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले में गिरफ्तार बांसजोर के थानेदार आशीष कुमार के परिजनों ने जांच टीम को एक मोबाइल और ऑडियो क्लिप की पेनड्राइव सौंपी है। अगर सीआइडी की जांच में इस ऑडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो सिमडेगा एसपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस संबंध में पूछ जाने पर एसपी शम्स तबरेज ने कहा कि उनकी ओर से थानेदार के इस तरह का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। वह इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं। वहीं इस बारे में रायपुर पुलिस की ओर कहा गया कि उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है। झारखंड सीआइडी की ओर से अगर कोई जानकारी मांगी जाती है तो वह जांच में सहयोग करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ऑडियो चोरी जेवरात पुलिस रांची न्यूज सिमडेगा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.