रांची।
बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रिम्स के निदेशक के खाली पड़े बंगले में रखे गए सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पास बिहार के नेताओं की भीड़ जुटने की चर्चा आम है। आरजेडी व अन्य नेताओं का जमावड़ा प्रतिदिन लग रहा है। इस बीच बुधवार को रांची पहुंची बाराचट्टी कि आरजेडी विधायक समता देवी को समर्थकों के साथ 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया। विधायक एवं उनके समर्थकों को हटिया स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई बिना अनुमति के रांची आने की सूचना पर की है। दूसरी ओर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अखिलेश सिंह को भी लालू प्रसाद से मिलने की चर्चा है जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

