हजारीबाग।
जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अवैध पशुओं से लदे टैंकर को जप्त किया गया। जब्त टैंकर में क्रूरता पूर्वक लादे गए 24 गाय व एक बैल पाए गए है। पुलिस ने इस मामले में सासाराम के मोहम्मद रजा कुरैशी व मोहम्मद गुलाम रसूल तथा गया जिले के हम्जापुर निवासी मोहम्मद जफर खान को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि टैंकर बरही की ओर से गोरहर के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोरहर पुलिस ने लेंबुआ मोड़ पर चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को देख चालक तेजी से टैंकर को भगाने लगा, पुलिस ने पीछा कर वाहन को घरगोली मोड़ के पास धर दबोचा। थाना प्रभारी शंभू नंदन ईश्वर ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


