तिरूवनंतपुरम।गत 21 मार्च से बंद भगवान पद्मनाथ स्वामी मंदिर बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनेको भक्तो ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर आने वालो के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अनिर्वायता रखी गई है जबकि 60 वर्ष से उपर वाले बुजुर्गो का प्रवेश वर्जित है। सूत्रों के अनुसार इच्छुक भक्तो को मंदिर की वेबसाईट के माध्यम से एक दिन पहले स्लॉट बुक कराने का प्रावधान किया गया है।


