नई दिल्ली।
पिछले चौबीस घंटो में देश में कोरोना के रिकार्ड 78 हजार 761 मामले सामने आए है। यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। इस तरह देश में कोरोना मरीजाे की संख्या 35 लाख 42 हजार 734 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 948 लोगाे की मौत भी हुई है। रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक इसमें अब तक 27,13,934 मरीज स्वस्थ हो गए है और अभी देश में एक्टिव मरीजो की संख्या 7,65,302 है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 76060 फीसदी हो गया है।


