जमशेदपुर। सास की इलाज कराने मुंबई गए आजाद नगर ईस्ट रोड निवासी शमशेर कैसर के घर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 50 हजार नगदी सहित सात लाख के जेवर उड़ा ली। गुरुवार को जब वे मुंबई से घर लौटे तब उन्हें चोरी की घटना की। जानकारी मिली इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
है। जानकारी अनुसार पीड़ित शमशेर विदेश में नौकरी करते हैं और 1 साल से आजाद नगर में रह रहे है। उनकी सास को कैंसर है।वह परिवार सहित सास के इलाज के लिए मुंबई गए थे। घर में कोई सदस्य नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


