चतरा।
पुलिस ने शुक्रवार को प्रतापपुर थाना अंतर्गत कसगर गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर 3 किलो अर्द्ध गीला अफीम व दो मोटरसाइकिल जब्त करते हुए अवैध कारोबार में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में थाना अंतर्गत कुकुरमन गांव निवासी विनोद यादव व बिहार के गया जिले के किशनपुर गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह शामिल है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।
जानकारी अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक ने अफीम के अवैध कारोबार की सूचना पर छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई कर चिन्हित घर में छापेमारी कर अफीम जप्त किया। छापेमारी दल में प्रतापपुर के अंचलाधिकारी जुल्फीकार अंसारी सहित थाना प्रभारी,एएसआई गौतम कुमार दास ,नरेंद्र मुंडा, निर्मल कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


