नई दिल्ली।
पिछले 4 सालों के दौरान कुल 44 देशों के 2729 नागरिकों को भारत की नागरिकता दी गई है। यह जानकारी देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि नागरिकता प्राप्त करने वालों में सबसे अधिक 2130 पाकिस्तानी है, इसके अलावा अफगानिस्तान के 188 व बांग्लादेश के 99 लोगों को भी भारत की नागरिकता दी गई है। गृह राज्यमंत्री राय के अनुसार नागरिकता पाने वाले अन्य लोगों में अमेरिका के 60, श्रीलंका के 58, नेपाल के 32, ब्रिटेन के 20, मलेशिया के 19, केन्या के 15, कनाडा से 14, सिंगापुर से 13, तंजानिया और इरान से आठ फिलीपींस और यमन से सात के अलावा जर्मनी के छह नागरिक शामिल है।


