Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 05:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Mizoram: निर्माणाधीन रेल पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
          Headline

          Mizoram: निर्माणाधीन रेल पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रेल मंत्रालय व प्रधानमंत्री राहत कोष से पीड़ितों के मुआवजा की घोषणा

          प्रधानमंत्री, रेलमंत्री के साथ मिजोरम व पश्चिम बंगाल केे मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक

          Mizoram: राजजधानी आइजोल से लगभग 20 किलोमीटर दूर साईरंग इलाके में  भैरबी को साईरंग से जोड़ने वाली कुरुंग नदी पर बुधवार को रेलवे का एक निर्माणाधीन पुल ढह जाने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री के जोराम थांगा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया। घटना में पीड़ित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राज्य कोष और रेल मंत्रालय ने मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए है, इसके लिए एक समिति भी गठित की गई है।

          बताया गया कि साईरंग इलाके में बुधवार सुबह हर रोज की तरह लगभग 40 से 50 मजदूर कुरुंग नदी पर रेलवे के निर्माणाधीन पुल पर काम रहे थे।यह परियोजना के पुल संख्या 196 के घाट पी-4 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो नई दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार से 42 मीटर ऊंची है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे यह निर्माणाधीन पुल का तीसरे और चौथे पिलर के बीच का लगभग 340 फुट की ऊंचाई से गार्डर गिर गया। गार्डर के मलबे में काम कर रहे मजदूर दब गए। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

          घटना की खबर मिलते ही पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक (निर्माण) विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे। इसके अलावा पूसीरे ने 11 चिकित्सकों की टीम सिलचर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घटनास्थल पर मलबे से 17 मजदूरों के शव निकाले गए। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्थर पर किया गया।

          घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

          दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और रेलवे ने मुआवजा की घोषणा की है। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसी तरह प्रधानमंत्री राहत कोष से भी म़ृतकों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। रेलवे ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक समिति भी गठित की गयी है।

          घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस हादसे में मरने वाले कई मजदूर पश्चिम बंगाल के भी है। हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर हादसे के शिकार मालदा के मजदूरों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने को कहा है।

          कुरुंग नदी निर्माणाधीन मजदुर मौत रेल पुल साईरंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.