वज्रपात की घटना में 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकी मां और उसके दो भाई घायल हो गए। घटना डगमारा पंचायत के वार्ड 1 में सोमवार की सुबह की है। जानकारी अनुसार डगमारा पंचायत के राजपुर गांव वार्ड 1 निवासी देवन कामत की पत्नी सुशीला देवी सोमवार की सुबह घर में रोटी पका रही थी। उसके तीनो बच्चे पास में ही खेल रहे थें। इस दौरान अचानक उसके एसवेस्टस की छत को छेदते हुए बिजली चूल्हे के बगल में गिरी जहां बच्चे सब खेल रहे थे। बिजली की चपेट में आने से गिन्नी कुमारी की मौंत मौके पर ही हो गई । जबकी मां सुशीला देवी और उसके दोनों भाई ननकू कुमार व छोटकुन कुमार घायल हो गए।
बिजली गिरने की आवाज से लोग अपने- अपने घर में दुबक गए। वहीं परिजनों के रोने की आवाज सुनकर पड़ौस के लोग घटनास्थल पर पहुंचें। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रविंदर कुमार काम और जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथुनी मंडल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी डगमारा ओपी अध्यक्ष परमात्मा सिंह को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
