रांची । कोरोना संक्रमण से राज्य में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार पूरे राज्य में कोरोना के कारण 10 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला में 7, दुमका में 1, पाकुड़ में 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिले के 1 व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 410 हो गयी है।रविवार को 1323 नए संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38435 हो गयी है। पूरे राज्य में अबतक 26448 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं । जबकि 11577 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।

