Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 13:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ समोशरण कल्पद्रुम महा विधान  एवं विश्व शांति महायज्ञ भव्य शोभा के साथ संपन्न
          Headline

          10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ समोशरण कल्पद्रुम महा विधान  एवं विश्व शांति महायज्ञ भव्य शोभा के साथ संपन्न

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .यज्ञ विधान में शामिल पात्र और भक्त जनों ने लाखों मंत्रों की आहुति हवन कुंड में देकर पूरे विश्व, नगर समाज में सुख शांति की कामना की

          कोडरमा।  दिगंबर  जैन समाज के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ समोशरण कल्पद्रुम महा विधान  एवं विश्व शांति महायज्ञ मंगलवार को भव्य शोभा के साथ संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में जैन धर्म के 24 तीर्थकरों की प्रतिमा को भक्तजन माथें पर उठाकर जल रहे थें। शोभा यात्रा में बग्घी पर यज्ञ विधान के मुख्य पात्र चक्रवर्ती, सौधर्मइंद्र, कुबेर साथ में चल रहे थें। जूलूस में शामिल समाज के  की महिलाएं पीला वस्त्र व पुरुष श्वेत वस्त्र पहले शामिल हुए। जबकि यात्रा में विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल होकर भगवान की आरती उतारी और गुरुदेव से आर्शीवाद प्राप्त किया। पूरे भारतवर्ष से गुरुदेव के भक्त इस अनुष्ठान में शामिल हुए।

          जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर जी के सानिध्य में  आयोजित यज्ञ विधान में शामिल पात्र और भक्त जनों ने लाखों मंत्रों की आहुति हवन कुंड में देकर पूरे विश्व, नगर समाज में सुख शांति की कामना की।  छत्तीसगढ़ रायपुर से आए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य अजीत जैन शास्त्री ने हवन आदि की संपूर्ण क्रिया संपन्न कराई,।  देवघर से धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन इस कार्यक्रम में शामिल हुए ,

           

          विशाल शोभायात्रा में  दिव्य घोष बैंड टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, बग्गी, घोड़ा, झांकी टोटो गाड़ी, बैंड, जैन स्कूल बच्चों का बैंड, भांगड़ा ताशा पार्टी, बोकारो झारखंड ताशा पार्टी, के साथ निकाली गई ।  महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान में सम्मेद शिखर पारसनाथ से लाए हुए भगवान की 100 प्रतिमा को भक्तजन नंगे पांव अपने सिर पर साथ में लेकर चल रहे थे।  गंधकुटी मे भगवान की प्रतिमा लिए भक्तजन , महिलाएं नृत्य और संगीत करते हुए प्रभु का गुणगान करते चल रही थी। , जगह जगह श्रद्धालुओं ने भगवान और गुरुदेव की आरती उतारी, पूरा शहर जैन धर्म भगवान के जयकारे और गुरुदेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया

           

           शोभायात्रा नया मंदिर पानी टंकी रोड यज्ञ अनुष्ठान स्थल से शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड जैन मंदिर पहुंची जहां भगवान का विश्व शांति मंत्रों से शांति धारा अभिषेक किया गया , झंडा चौक पर कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव इस शोभायात्रा में शामिल हुई, और समाज के लोगों को बधाई दी, शोभायात्रा में उन्होंने भगवान की आरती की और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया

          पूज्य गुरुदेव राजकीय अतिथि 108 विशल्यसागर जी गुरुदेव ने अपने अमृत प्रवचन पीयूष वाणी में कहा कि जैन धर्म हमेशा संसार के सभी प्राणी सुखी रहे ऐसी कामना करता है।  इसी उद्देश्य इस तरह के बड़े धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ आदि किए जाते हैं।  नगर समाज के सभी प्राणी सुख शांति, निरोगी काया प्राप्त करें यही कामना की जाती है।   झुमरी तिलैया नगरी धर्म की नगरी है।  यहां पर हमेशा साधु संतों का प्रवास होते रहता है।  मेरा यह आशीर्वाद है कि सभी लोग सुखी हो शांतिमय भाईचारा का जीवन व्यतीत करें , शोभा यात्रा में  इंद्रदेव के द्वारा  किया गया वर्षा से भगवान का अभिषेक देख  लोग हर्षित और आनंदित हो गए

          इस विश्व शांति महायज्ञ को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, चतुर्मास के संयोजक सुरेंद्र काला, समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन शेट्टी, उपाध्यक्ष कमल सेठी उप मंत्री राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, सुनील शेट्टी, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, किशोर जैन पांड्या दिल्ली, सरोज जैन, प्रदीप मीरा छाबड़ा , सुबोध गंगवाल,हनुमान पाटनी, जयकुमार गंगवाल, मनीष सेठी, सुरेश शेट्टी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा सुनील छाबड़ा मंगलम ग्रुप , पीयूष कासलीवाल परिवहन विभाग, अजय सेठी, जैन युवक समिति, नीलम सेठी, आशा गंगवाल महिला समाज, मनोज गंगवाल ,रुपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी, मनीष सेठी, मुकेश सेठी,सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक सुनीता शेट्टी लोकेश पाटोदी टीम, आवास विभाग टीम, और समाज के सैकड़ों लोगों ने सहयोग प्रदान किया। डॉ कमलेश जैन भजन तिजारा राजस्थान अलका दीदी ,भारती दीदी, पंडित अभिषेक शास्त्री ने महायज्ञ के पूजन विधान में अपना सहयोग प्रदान किया ,

           

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          108 विशल्यसागर जी गुरुदेव कोडरमा न्यूज जैन समाज विश्व शांति महायज्ञ शोभा यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.