मुंबई।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांद्र को न्यायालय ने 9 सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को सुनवायी के बाद न्यायालय ने यह आदेश दिया, जबकि ड्रग पेडलर कैजान को 14 दिनो तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में शीघ्र ही एनसीबी पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला सकती है। इन लोगो को एक दिन पूर्व शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शोविक और सैमुअल को हिरासत में भेजने के मामले विरोध करते हुए उनके वकील सतीश माने शिंदे ने कोर्ट को कहा कि इनके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं किया गया है। ऐसी हालत में इन्हें हिरासत में न दिया जाए। पर न्यायालय ने दोनो को एनसीबी के हिरासत में भेज दिया।

