Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 18:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
          Headline

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          बलियापुर थाना क्षेत्र के धांगी बस्ती स्थित जंगल में एक नाबालिग गर्भवती किशोरी का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में किशोरी का सिर और धड़ करीब सौ-सौ मीटर की दूरी पर बरामद किया गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  बलियापुर थाना क्षेत्र के धांगी बस्ती स्थित जंगल में एक नाबालिग गर्भवती किशोरी का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में किशोरी का सिर और धड़ करीब सौ-सौ मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। घटनास्थल के आसपास पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस हत्या के साथ-साथ अंधविश्वास और नरबलि के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने नरबलि की पुष्टि नहीं की है।

          घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब एक महिला शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। महिला की नजर शव पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बलियापुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल की टीम को भी धनबाद बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री समेत कई अन्य सामान जब्त किए। इन सभी वस्तुओं को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है। पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक जांच से हत्या की परिस्थितियों और घटना से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

          जांच में सहायता के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध के रूप में हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवक से किशोरी के संबंध, उसके आने-जाने और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

          परिजनों के मुताबिक, नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ करमाटांड़ में रहती थी और वह गर्भवती थी। ऐसे में पुलिस प्रेम संबंध समेत हत्या की संभावित वजहों की भी जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

          भादो अमावस्या के मौके पर विभिन्न स्थानों पर पूजा और साधना की मान्यताओं के बीच घटनास्थल से पूजा सामग्री मिलने के कारण अंधविश्वास का पहलू भी चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि नरबलि की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.