बलरामपुर(यूपी)
दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी अबू यूसूफ उर्फ मुस्तकीम के मामले में अभिसूचना संकलन में लापरवाही बरतने को लेकर शुक्रवार को पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि मुस्तकीम ने अप्रैल माह में ग्राम बढ़या भैसाही में एक विस्फोट कर बम का परीक्षण किया था। इस संबंध में पुलिसकर्मियों द्वारा कोई भी अभिसूचना संकलित नहीं की गई। निलंबित पुलिस कर्मियों में उतरौला थाना के निरीक्षक अनिल यादव, उप निरीक्षक शशिभूषण पांडेय, वीट आरक्षी पंकज कुमार व एलआईयू के बीट प्रभारी के नाम शामिल है।

