Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 20 March 2026 || 22:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»झारखंड में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया अलर्ट

    today post liveBy today post liveMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Jharkhand Bomb Found
    Jharkhand Bomb Found
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jharkhand Bomb Found : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक भारी-भरकम लोहे की रहस्यमयी वस्तु बरामद हुई। यह मामला बोरागाड़िया पंचायत के पानीपड़ा-नागुडसाई स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का है, जहां कुछ लोग अवैध रूप से बालू निकाल रहे थे। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर किसी कठोर धातु से टकराने की आवाज आई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उस स्थान की खुदाई की। खुदाई के बाद जो वस्तु बाहर निकली, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    ग्रामीणों ने जताई द्वितीय विश्व युद्ध के बम की आशंका

    ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल गई कि यह वस्तु द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई जीवित बम हो सकता है। बुजुर्गों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरागोड़ा क्षेत्र का इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने हवाई अड्डे से जुड़ा रहा है, ऐसे में इस तरह की वस्तु का मिलना कोई हैरानी की बात नहीं है। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, हालांकि सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने वस्तु को वहीं छोड़ दिया और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी।

    बम निरोधक दस्ते ने की पुष्टि, बताया बेहद खतरनाक

    सूचना मिलते ही रांची से पूर्वी सिंहभूम पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे एक शक्तिशाली जिंदा बम बताया है। गुरुवार को जांच के लिए पहुंचे दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने कहा कि बम काफी बड़ा और घातक है, जिसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय नहीं किया जा सकता। इसके लिए उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल की जरूरत है, जो केवल भारतीय सेना के पास ही उपलब्ध है। इस खुलासे के बाद इलाके में दहशत का माहौल और गहरा गया है।

     लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी

    बम की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके पर एक चौकीदार की तैनाती कर दी गई है और आसपास के ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उस क्षेत्र के पास न जाएं और किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। खास बात यह है कि नदी के उस पार पश्चिम बंगाल का इलाका पड़ता है, जहां की पुलिस ने भी सुरक्षा के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है।

     सेना को किया गया सूचित

    गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र में भी स्वर्णरेखा नदी से इसी तरह का एक बम बरामद हुआ था, जिसे कलाईकुंडा एयर फोर्स के अधिकारियों की मदद से निष्क्रिय किया गया था। इस बार भी प्रशासन ने भारतीय सेना को सूचित कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सेना की टीम मौके पर पहुंचकर इस खतरनाक बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    baharagora bomb news baharagora me zinda bomb mila baharagora sand mining news bomb disposal squad india bomb disposal squad ne ki pushti dangerous bomb found india East Singhbhum News illegal sand mining me bomb mila indian army bomb disposal indian army ko di gai soochna bomb case jharkhand bomb found jharkhand breaking news bomb jharkhand me bada bomb mila live bomb found in jharkhand swarnrekha nadi se bomb baramad swarnrekha river bomb world war 2 bomb found in india world war bomb india
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi के शिप कैप्टन की होर्मुज स्ट्रेट में निधन, परिजनों की सरकार से जल्द शव लाने की मांग

    March 20, 2026

    अब इस नाम से जाना जाएगा Palamu का डालटनगंज रेलवे स्टेशन, राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    March 19, 2026

    रसोई गैस की किल्लत से Garhwa पुलिस लाइन मेस दस दिनों से बंद, जवान परेशान

    March 19, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी

    Ranchi के शिप कैप्टन की होर्मुज स्ट्रेट में निधन, परिजनों की सरकार से जल्द शव लाने की मांग

    झारखंड में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया अलर्ट

    पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील

    डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल , सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , 5 घंटे तक NH-31 जाम, पुलिस जांच जारी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.