Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नालंदा में आपसी रंजिश में मजदूर की गोली मारकर हत्या
    Headline

    नालंदा में आपसी रंजिश में मजदूर की गोली मारकर हत्या

    today post liveBy today post liveMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nalanda News:- बिहार के नालंदा जिले में आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात नालंदा थाना क्षेत्र के कमसपूर गांव में उस समय हुई जब मृतक मजदूरी के लिए अपने घर से निकला था। गोली लगते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान 35 वर्षीय सिंकदर यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय चंदेश्वर गोप का पुत्र था। परिवार ने पड़ोसी गुड्डू यादव पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    मृतक के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे लोग मजदूरी के लिए निकले, तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार युवकों ने उनके पिता पर गोलियां चला दीं। तीन गोलियां लगने के बाद सिंकदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नालंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    संतोष ने बताया कि एक साल पहले पड़ोस की एक महिला से कहासुनी के बाद से गुड्डू यादव लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहा था। दो महीने पहले उनके घर में तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान फेंका गया था और उनके पिता पर हमला भी हो चुका था। कई बार पुलिस में शिकायत और लिखित आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिजनों में आक्रोश है।

    थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Nalanda crime news laborer shot dead murder due to mutual enmity Nalanda Guddu Yadav absconding Nalanda murder case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.