Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 03:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह से महिला नक्सली गिरफ्तार, पलामू व लातेहार से भी एक -एक धराएं
          Headline

          गिरिडीह से महिला नक्सली गिरफ्तार, पलामू व लातेहार से भी एक -एक धराएं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2022Updated:October 20, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           रांची। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर बाबूलाल गंझु को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार उग्रवादी बालूमाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 40 जिंदा गोली बरामद किए हैं। छापेमारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल थे।

          इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए बालूमाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर जंगल के पास जमे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम बनाकर उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी की गई। पुलिस के आने की भनक मिलते ही उग्रवादी वहां से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर बाबूलाल को धर दबोचा।

          एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी कई वर्षों से विभिन्न उग्रवादी संगठनों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। यह टीएसपीसी संगठन के लिए भी कई वर्षों तक काम किया है। एसपी ने बताया कि बाबूलाल के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा दूसरे जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

          महिला नक्सली गिरफ्तार, माइका कारोबारी दाशो साहू हत्याकांड भी मुख्य आरोपित है
          गिरिडीह पुलिस ने तीन दिनो के अंदर नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में दूसरी सफलता हासिल करते हुए गुरूवार को महिला नक्सली सुनीता मरांडी उर्फ सुनीता हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है। उसे बिहार के चरका पत्थर थाना क्षेत्र के तेतरिया बिशनपुर गांव से पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि दो दिनों पूर्व ही हार्डकोर नक्सली विनोद वर्णवाल की गिरफ्तारी भी भेलवाघाटी थाना पुलिस ने की थी।

          जानकारी अनुसार महिला नक्सली सुनीता माइका कारोबारी दाशो साहू हत्याकांड की मुख्य आरोपित है। वह कई वर्षों से फरार थी। सुनीता मरांडी पहले कुख्यात माओवादी चिराग दा के दस्ते से जुड़ी हुई थी लेकिन पिछले कुछ महीनों से संगठन से दूर थी। पुलिस के मुताबिक सुनीता मरांडी का पति आकाश मरांडी भी नक्सली रह चुका है। आकाश की हत्या उसके गांव वालों ने ही गांव की एक लड़की के साथ अवैध संबंंध बनाने के विरोध में कर दी थी।

          पलामू में पांच लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार

          नक्सल अभियान के तहत पलामू पुलिस ने गुरुवार तड़के छतरपुर थाना क्षेत्र से पांच लाख के इनामी माओवादी कमांडर रामप्रसाद यादव गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार नक्सली नक्सल अभियान के डर कर क्षेत्र में छिपने के जुगाड़ में था। इस बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इनामी नक्सली की गिरफ्तारी से पुलिस को नक्सली संगठनों की रणनीति का पता चला है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड और बिहार के थानों में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस अभी इस गिरफ्तारी को गोपनीय रख रही है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एरिया कमांडर गिरफ्तार जेजेएमपी कमांडर नक्सली महिला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.