Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 11:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सौतन के विवाद में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ विषपान कर की आत्महत्या
          Headline

          सौतन के विवाद में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ विषपान कर की आत्महत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा।

          झुमरीतिलैया शहर के शिवपुरी मोहल्ला में एक महिला ने  अपने दो मासूम बच्चों के साथ विषपान कर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण महिला का अपने सौतन के साथ विवाद होना बताया गया है। मृतकों की पहचान कौशल्या देवी पति मुखलाल यादव व उसके  पुत्र सतीश कुमार (10) व आशीष कुमार ( 8 ) के रूप में की गई है। घटना रविवार देर रात की है।महिला ने खुद व अपने दो पुत्रों को सल्फास खिलाकर घर का दरवाजा बंद  कर लिया था। देर रात करीब 1:00 बजे दोनों बच्चे के पानी मांगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग महिला के घर पर पहुंचे। जहां घर के दरवाजा को अंदर से बंद पाने पर  इसकी सूचना पुलिस को दी।  रात्रि लगभग 2:30 बजे पुलिस ने महिला के घर पर पहुंचकर घर के दरवाजे को तोड़कर महिला व उसके दोनों बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला व उसके छोटे पुत्र की मृत्यु हो गई। वही महिला के बड़े पुत्र सतीश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उसके बड़े पुत्र की भी हजारीबाग में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत के बाद परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। साथ ही पूरे घर में मातम का माहौल पसरा था।

          सौतन के साथ विवाद बना आत्महत्या का कारण

          महिला द्वारा अपने दो पुत्रों के साथ विषपान कर आत्महत्या किए जाने के पीछे मृतका का अपनी सौतन के साथ विवाद होना बताया गया है। जानकारी  अनुसार महिला के पति मुखलाल यादव ने दो शादी की थी। पहली शादी 20 वर्ष पहले गिरिडीह जिले के राजधनवार इलाके के सरिता देवी के साथ हुई थी। उससे संतान नहीं होने पर उसने अपनी पहली पत्नी की सहमति से 10 साल पूर्व बरकट्ठा थाना अंतर्गत बेड़ोकला निवासी कौशल्या देवी से की थी। जिससे उसे दो पुत्र हुए थें।  कौशल्या देवी अपने सौतन को लेकर पति के साथ हमेशा विवाद करती थी। जिसे लेकर मुख लाल यादव ने अपनी दूसरी पत्नी कौशल्या देवी के साथ पिछले 10 सालों से मरकचो स्थित बिचरिया गांव से झुमरी तिलैया में आकर भाड़े के मकान में रह रहा था।

          मृतका का पति  पैतृक घर गया हुआ था

          मृतका का पति मुख लाल यादव गत सोमवार को अपने पैतृक घर मरकच्चो प्रखंड के बिचरिया गांव गया हुआ था। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह घर जाने के लिए अपने पत्नी को भी ले जा रहा था। मगर उसने जाने से इंकार कर दिया था। रविवार की शाम उसकी अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। इस दौरान वह उसके लौटने के संबंध में पूछताछ की। जिस पर उसने सोमवार को वापस आने की बात कही। इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन पर भी उसके मां के साथ  झगड़ा करने लगी।

          सौतन को लेकर पति के साथ होता था अक्सर विवाद

          मृतक कौशल्या देवी का अपने सौतन को लेकर पति के साथ पूर्व में भी कई बार विवाद होता था। जानकारी के अनुसार वह अपने पति को पहली पत्नी के साथ नहीं रहने व उससे बातचीत नहीं करने को लेकर बराबर दबाव देती रहती थी। मृतका के पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। वही उसके दोनों बच्चों में एक पहली कक्षा और दूसरा एलकेजी में पढ़ाई कर रहा था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.