Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 21:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश पति की हत्या, खेत से मिला शव, एक गिरफ्तार
          Headline

          पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश पति की हत्या, खेत से मिला शव, एक गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला गांव बाघनंद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को खेत में काम कर रहे 37 वर्षीय मजदूर परशुराम टुडू की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी। पुलिस ने रविवार को खेत से परशुराम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

          जानकारी के अनुसार, परशुराम अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत में काम करने गया था। शाम को जब सुमन घर लौटी, तो अकेली थी। परिजनों ने परशुराम के बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब देकर उन्हें गुमराह किया। संदेह होने पर परिवार और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तभी खेत से परशुराम का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

          हत्या के लिए कटारी और डंडे का इस्तेमाल किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि सुमन का गांव से बाहर रहने वाले लछू हांसदा नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलकर परशुराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और खेत में ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

          घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका प्रेमी लछू हांसदा, जो जादूगोड़ा के हेदलजुड़ी गांव का रहने वाला है, फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

          परिवार वालों ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि सुमन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से परशुराम की हत्या की है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए गहन जांच कर रही है।

          परशुराम टुडू मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद अब दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पति की हत्या प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार सिंहभूम पिपला गांव हत्या कांड पूर्वी सिंहभूम क्राइम न्यूज़ प्रेम प्रसंग में हत्या झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.