Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नर्सिंग होम से एक महीने पहले गायब नवजात दिल्ली ले जाते वक्त बरामद,नर्स ने किया था नवजात का सौदा
    Headline

    नर्सिंग होम से एक महीने पहले गायब नवजात दिल्ली ले जाते वक्त बरामद,नर्स ने किया था नवजात का सौदा

    today post liveBy today post liveOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araia News:- अररिया जिले से एक माह पहले गायब हुए नवजात शिशु को पुलिस ने दिल्ली ले जाने के क्रम में सकुशल बरामद कर लिया। यह बच्चा एक निजी नर्सिंग होम से गायब हुआ था, जिसे वहां की नर्स और संचालक ने मानव तस्करी के उद्देश्य से बेचने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नर्सिंग होम संचालक एहतेशाम की तलाश जारी है।

    जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को मो. सरफराज आलम ने अपनी पत्नी रूबी खातून को प्रसव पीड़ा के कारण अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद जब रूबी अचेतावस्था में थीं, तो गांव की दाई साजरा खातून ने नवजात की हालत गंभीर बताते हुए उसे अस्पताल के बगल में स्थित एहतेशाम के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। तीन दिन बाद नर्सिंग होम संचालक ने बहाने बनाते हुए कभी पूर्णिया तो कभी दिल्ली भेजने की बात कही, लेकिन बच्चे को परिजनों को नहीं सौंपा।

    थककर, पिता मो. सरफराज ने 13 अक्टूबर को नगर थाना में आवेदन देकर बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंजनी कुमार ने एसडीपीओ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया।

    तकनीकी जांच के बाद यह मामला मानव व्यापार (Human Trafficking) से जुड़ा पाया गया। टीम ने पहले नर्स तबस्सुम और उसकी ननद रूही को गिरफ्तार किया। फिर, 25 अक्टूबर को पुलिस ने पूर्णिया से दिल्ली जा रही बस को करियात कैंप के पास रोका और आरोपी महिला मुन्नी खातून (पति गुल मोहम्मद) के पास से नवजात को बरामद किया।

    बरामद शिशु को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विधि अनुसार उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को पाकर सरफराज और रूबी भावुक हो उठे और अररिया पुलिस के प्रति आभार जताया।

    एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि यह मामला संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा है। नर्सिंग होम संचालक एहतेशाम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा रिंकू ने कहा कि दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए विशेष ट्रायल चलाया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अररिया नवजात बरामदगी अररिया पुलिस कार्रवाई एहतेशाम नर्सिंग होम घोटाला दिल्ली नवजात सौदा मामला नर्सिंग होम मानव तस्करी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.