Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 28 August 2026 || 19:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद
          Headline

          जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद

          थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद किए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News:  जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के केन्जरा टोला तारोबबुरू में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद किए हैं। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है।

          जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रफायल मुर्मू ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को रमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाना में लिखित शिकायत देकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किए जाने और शवों को छिपाए जाने की सूचना दी थी।

          सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंटो थाना में कांड संख्या 19/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

          पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राजिन दोरायबुरू (40), जानो दोरायबुरू (38) और काण्डे दोरायबुरू (12) के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

          विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए केन्जरा टोला तारोबबुरू से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बोंज दोरायबुरू (19), पिता महती दोरायबुरू और मुचिया दोरायबुरू (20), पिता मुन्दुआ दोरायबुरू के रूप में हुई है।

          पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर इलाके में खोजबीन की और तीनों मृतकों के शव बरामद कर लिए। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

          जांच के दौरान पुलिस को हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी मिली। पुलिस के अनुसार हथियार पर खून के निशान पाए गए हैं। कुल्हाड़ी को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए जब्त कर लिया गया है। पुलिस बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

          एसडीपीओ रफायल मुर्मू के अनुसार दोनों आरोपितों से पूछताछ अभी जारी है। पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद की पूरी परिस्थितियों, घटनाक्रम और संभावित अन्य संलिप्तता के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

          कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द्र भगत, झींकपानी अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक धन्नजय सिंह, टोंटो थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक रणधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुजूर सहित टोंटो थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

          पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। बरामद शवों, हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

          खून लगी कुल्हाड़ी बरामद जमीन विवाद में हत्या जमीन विवाद हत्या मामला झारखंड क्राइम न्यूज टोंटो ट्रिपल मर्डर टोंटो हत्या मामला तीन लोगों की हत्या दो आरोपी गिरफ्तार पश्चिमी सिंहभूम ट्रिपल मर्डर पश्चिमी सिंहभूम पुलिस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार की बाढ़ पर कब तक राहत? अब चाहिए स्थायी समाधान की ठोस नीति

          August 28, 2026

          तोपचांची में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक डूबा तो बचाने में दोनों भी डूबे

          August 28, 2026

          भागलपुर में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान तीन किशोरियां नदी में बहीं, एक का शव बरामद

          August 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार की बाढ़ पर कब तक राहत? अब चाहिए स्थायी समाधान की ठोस नीति

          तोपचांची में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक डूबा तो बचाने में दोनों भी डूबे

          भागलपुर में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान तीन किशोरियां नदी में बहीं, एक का शव बरामद

          जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद

          प्रिंस खान के नेटवर्क पर NIA की नजर, धनबाद पहुंची टीम,आर्थिक कड़ियां खंगाल रही , सहयोगियों पर नजर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.