Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 18:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
    Headline

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    today post liveBy today post liveJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi:- वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। पूरन वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं और टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    उनका यह फैसला ऐसे समय आया है जब वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर से खुद को सफेद गेंद क्रिकेट में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में वेस्टइंडीज टीम 2023 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा था।

    टी20 क्रिकेट में पूरन अपने करियर के शिखर पर हैं। उन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा 170 छक्के लगाए थे। हाल ही में संपन्न आईपीएल 2025 में उन्होंने पहली बार एक सीज़न में 500 से ज्यादा रन बनाए और 40 छक्के जड़े, जो इस सीजन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

    हालांकि पूरन को इंग्लैंड और आयरलैंड के मौजूदा दौरे के लिए नहीं चुना गया था, क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से ब्रेक की मांग की थी। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट कभी नहीं खेला। उन्होंने सितंबर 2016 में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जबकि फरवरी 2019 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। लेकिन 2023 विश्व कप में जगह न बना पाने के बाद से वह वनडे से बाहर चल रहे थे।

    पूरन ने 2022 में वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी भी की थी, लेकिन 30 में से केवल 8 मैच ही जीत पाए। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की पहले राउंड में ही विदाई के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।

    निकोलस पूरन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा,”इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है – खुशी, उद्देश्य, यादगार लम्हें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य। मारून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के दौरान खड़े होना और मैदान पर अपना सब कुछ देना मेरे लिए गर्व की बात रही है। यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय अब खत्म हो रहा है, लेकिन मेरा प्यार वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कभी खत्म नहीं होगा।”

    वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) ने पूरन के संन्यास पर बयान जारी करते हुए कहा, “निकोलस ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की जानकारी दी है, जिससे उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है। वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी और मैच विनर रहे हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उनका योगदान अमिट रहेगा।”

    अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले मध्यक्रम में एक बड़ी खाली जगह भरनी होगी, जो पूरन के अचानक संन्यास से बनी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    IPL 2025 Nicholas Pooran Nicholas Pooran retirement news Pooran T20 records West Indies cricket latest update West Indies middle order crisis
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    1.28 करोड़ की जमीन डील के बाद लापता सत्यप्रकाश साह वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी,पत्नी से परेशान होकर छोड़ा था घर

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.