Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 08:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार विधानसभा के संसदीय इतिहास में अध्यक्ष के लिए पहली बार आज होगा मतदान
    Headline

    बिहार विधानसभा के संसदीय इतिहास में अध्यक्ष के लिए पहली बार आज होगा मतदान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2020Updated:November 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .राजद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जीतन राम मांझी के नाम को भी उछालने की तैयारी थी

    पटना।
    बिहार विधानसभा के अब तक के संसदीय इतिहास में पहली बार स्पीकर पद का चुनाव होने जा रहा है। वही सत्ता पक्ष एनडीए के बाद विपक्ष की ओर से भी उम्मीदवार उतार दिए जाने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने पर्चा दाखिल किया। वही महागठबंधन की ओर से राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। हालांकि इसके पहले महागठबंधन की ओर से एक दूसरी चाल चलने की भी तैयारी की गई थी। राजद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जीतन राम मांझी के नाम को भी उछालने की तैयारी थी। जो अभी प्रोटेम स्पीकर हैं। राजद मांझी के सहारे भाजपा और जदयू को असहज करना चाहता था।

    इधर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर यह परिपाटी रही है कि सर्वसम्मति से नाम तय किया जाए। यह परंपरा आगे भी जारी रहे तो बेहतर है। एनडीए द्वारा इस मुद्दे पर विपक्ष से भी बात की गई है। इस बार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उलटफेर के पहले से ही आसार बने थे। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजद की ओर से पृष्ठभूमि तैयार की जा रही थी। जिसकी भनक एनडीए खेमे को लग चुकी है। हालांकि एआईएमआईएम के रुख से महागठबंधन को झटका लग सकता है। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान ने कहा है कि महागठबंधन को अपना प्रत्याशी नहीं उतारना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष पद परंपरा अनुसार सत्तापक्ष को दे देना चाहिए। डिप्टी स्पीकर विपक्ष को देना चाहिए।

    मंगलवार को महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाए गए अवध बिहारी चौधरी का तेजस्वी यादव ने नामांकन कराया। नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अवध बिहारी चौधरी सदन के पुराने सदस्य हैं। वे अब तक सिवान सदर से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्ता पक्ष के भी कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चौधरी को वोट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को होना है। राज भवन से जारी शिड्यूल के अनुसार इस पद के लिए मंगलवार 12:00 बजे तक नामांकन किया जाना था। जदयू -भाजपा में समझौते के तहत स्पीकर पद भाजपा कोटे में गया है। इसके लिए भाजपा की ओर से पहले नंदकिशोर यादव का नाम चलाया जा रहा था परंतु आखरी समय में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। पार्टी ने पूर्व श्रम संसाधन मंत्री वह लखीसराय से विधायक चुने गए विजय कुमार सिन्हा का नाम तय किया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.