Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बच्चा चोरी के आरोप में हिंसक भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
    Headline

    बच्चा चोरी के आरोप में हिंसक भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मोतिहारी।बच्चा चोरी की अफवाह में मज्ञब लिंचिंग की घटना हुई है। बच्चा चोरी के अफवाह में एक युवक को उग्र भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला। मॉब लिंचिंग का शिकार मृत युवक की पहचान रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के खरकटवा गांव के रहने वाला मेघू मुखिया के रूप में हुई है। घटना पलनवा थाना क्षेत्र के कालिकापुर की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच शुरु कर दी है।जांच के बाद ही साफ होगा कि असली माजरा क्या है?

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामगढ़वा प्रखंड पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया पंचायत के कलिकापुर गाँव मे बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे गांव के वकील बैठा के घर में कुछ अपरिचित युवक घुस आये। जिनके पास हथियार होने की बात भी बतायी जा रही है। इसी बीच कुछ आवाज होने पर घर में सोए लोगों ने युवकों को देख बच्चा चोर का शोर मचाया और एक युवक को पकड़ लिया।जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उग्र ग्रामीणों ने उस युवक को पीटते-पीटते मार डाला। सुबह पुलिस ने उसकी लाश बरामद की है।

    पलनवा पुलिस को घटना की सूचना ग्रामीणों ने गुरुवार की अहले सुबह 5 बजे दी है।घटना की सूचना पर पलनवा थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार पाठक,जमादार उदय पासवान सदल बल पहुंच कर शव को अपने कब्जे लिया व घटना की विस्तृत जानकारी ली।वही पुलिस ने मृतक के पास से एक 315 बोर की देशी कट्टा व एक चाकू को बरामद किया है ।

    घटना के बाबत 13 वर्षीय बच्चा अमित बैठा की माँ बबिता देवी पति वकील बैठा ने गुरुवार को बताया कि वह और अपने चार बच्चों के साथ अपने फुस की झोपड़ी में खाना खा कर सोए हुए थे ,तभी अचानक 1 बजे रात्रि के करीब फुस की झोपड़ी व उसमें लगे फाटक को तोड़ कर चोरी की नीयत से घुसकर मेरे बच्चे अमित बैठा को गमछी से मुंह बंद कर गोदी में लेकर भागने लगा ,तभी आहट सुनकर इधर उधर देखी तो मेरा बेटा नही था ,और उसके बाद वह चिल्लाने लगी तभी ग्रामीण जागे तो उसके बाद बच्चा चोर बँसवाड़ी में छुप गया तभी हमलोग खोजने लगे तो बच्चा चोर बच्चा को छोड़ भागने लगा इस दरम्यान बच्चा चोर को पकड़ लिया गया ,जिसमें बच्चे की माँ बबिता व चोर में खूब मारपीट हो गयी ,जिसमे चोर ने बबिता देवी का हाथ चाकू से काट दिया ,उसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया जहाँ उसकी मौत गुरुवार की सुबह पांच बजे हो गयी

    पलनवा थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार पाठक ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है ।इधर मृतक की पत्नी बुलावती देवी ने पलनवा थानाध्यक्ष को बताई की हम और हमारी बेटी रात दस बजे तक उनके खाना खाने के लिए इन्तेजार करते करते सो गए ।वे बुधवार की शाम भरवलिया बाजार करने गए थे ,जब आज सुबह जानकारी हुई है तो हमलोग थाने में आये है।हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।जिस कारण मृत मेघू मुखिया के साथ घटित घटना और कथित रुप से बरामद सामान के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अफवाह बच्चा चोरी मॉब लिचिंग मोतिहारी न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.