Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 14:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, सरकारी संपत्ति को नुकसान, चार हिरासत में
          Headline

          थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, सरकारी संपत्ति को नुकसान, चार हिरासत में

          today post liveBy today post liveDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- शहर के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना परिसर में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने के भीतर ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और थाना परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया। घटना के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

           

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने थाना परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ दीं, महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें इधर-उधर बिखेर दीं और फाइल स्टैंड व वायरलेस सेट को भी नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी युवकों ने धक्का-मुक्की और हाथापाई की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाया गया, जिसके बाद किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया जा सका।

           

          घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद मानगो थाना पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

           

          जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 8.30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर कार की टक्कर को लेकर हुई थी। सड़क पर पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने मानगो थाना पहुंचे, लेकिन वहां भी तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया और मामला फिर से हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

           

          मानगो रोड नंबर-1 निवासी रहमत खान उर्फ अन्न के बेटे साद सईद खान ने आरोप लगाया है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर उन पर हमला किया। आरोप है कि उस्तरा से किए गए हमले में सैफ अली और अमीर आलम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सायान अहमद के चाचा मुख्तार अहमद ने दावा किया है कि सायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटे आराफ सईद खान सहित अन्य लोगों ने कार पर पथराव किया, जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे सायान के साथ वहां दोबारा मारपीट की गई।

           

          बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालन को लेकर पहले से पुराना विवाद चला आ रहा है, जो इस घटना के दौरान एक बार फिर उग्र रूप में सामने आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.