Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 19 July 2026 || 12:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय
          Headline

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 14, 2026Updated:June 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

          रविवार को ओरमांझी के कुच्चू स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘प्रबुद्ध नागरिक संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंची हैं।

          केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास’ के मंत्र के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके बचपन का नाम नरेंद्र था और आज देश के प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। एक नरेंद्र ने जो विचार दिए थे, दूसरे नरेंद्र उन्हें साकार करने का कार्य कर रहे हैं।

          नित्यानंद राय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी समान महत्व दिया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को इसका प्रमुख उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में भारी कमी आई है और पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद की घटनाएं भी काफी घटी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ भी लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

          उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार देश में आईआईटी, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने रांची में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          12 Years of Modi Government bjp jharkhand Dialogue with Enlightened Citizens Good Governance and Development Narendra modi nityanand rai Public Welfare Schemes Ranchi News Sai Nath University Viksit Bharat 2047
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          July 18, 2026

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          July 17, 2026

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          July 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई, छह पर एफआईआर,विरोध में अभिभावकों का धरना

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.