भोजपुर।
विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को जिला के तरारी प्रखंड में आईसीडीएस से जुड़ी सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) मंजू कुमारी को 20 हजार रिश्वत का रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीडीपीओ को विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर लेकर निकल गई है। इससे सीडीपीओ कार्यालय में हड़कंप है।
जानकारी अनुसार सीडीपीओ अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बदले 20 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद कर्मचारी ने विजिलेंस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी। योजना के तहत गुरुवार को रिश्वत का रकम देने की बात तय किया गया। कार्यालय के आसपास विजिलेंस का जाल बिछा था। इस बीच कर्मचारी ने जैसे ही रिश्वत के पैसे सौपे तो विजिलेंस की टीम ने सीडीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय हो कि सीडीपीओ ने विभाग में रिश्वत की बाढ़ लगा रखी थी। वह आंगनबाड़ी सेविका,सहायिकाओं से लगातार मोटी रकम वसूल कर महिला और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को फ्लॉप करने में जुटी थी। अंततः वह अपनी करतूतों के कारण विजिलेंस के हत्थे चढ़ गई।