Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 10:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ज्ञानवापी के तहखाने से गुंबद तक हुई वीडियोग्राफी , सोमवार को भी होगा सर्वे
          Headline

          ज्ञानवापी के तहखाने से गुंबद तक हुई वीडियोग्राफी , सोमवार को भी होगा सर्वे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          वाराणसी। ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामले में लगातार दूसरे दिन रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद परिसर का सर्वे किया गया। कोर्ट कमिश्नर और दोनों पक्षों की मौजूदगी में टीम ने मस्जिद के भीतर और ऊपर के कमरों, पश्चिम दीवार और गुंबदों का सर्वे किया। इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई।सर्वे सोमवार को भी जारी रहेगा। टीम ने वीडियोग्राफी की रिकॉर्डिंग कोर्ट कमिश्नर को सौंप दी। इसके बाद टीम को काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। आज मस्जिद के ऊपरी हिस्से की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है।

          जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देश पर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने पहले से ऊपर के कमरों के ताले खुलवा दिए थे। टीम ने चारों कमरों का सर्वे किया। तहखाने में जिला प्रशासन ने ही प्रकाश की व्यवस्था कराई। तहखाने के पुराने खम्भों, दरवाजों और दीवारों को मापा गया। खम्भों पर उभरी आकृतियों पर जमी धूल को हटाया गया। जिलाधिकारी के मुताबिक रविवार को भी कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में सभी पक्षकारों की उपस्थिति में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे किया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं को ढूंढी राज गणेश और गंगा नदी द्वार के माध्यम से प्रवेश देते हुए ज्ञानवापी के संयुक्त द्वार नंबर 4 को जन सामान्य के प्रवेश को चार घंटे बंद रखा गया। जिलाधिकारी शर्मा के मुताबिक सर्वे का हिस्सा प्रतिवादी पक्षकार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिलाधिकारी वाराणसी की ओर से अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस आयुक्त वाराणसी की ओर से अपर उपायुक्त और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने।

          शर्मा ने बताया कि सभी पक्षों ने न्यायालय के आदेश का पालन किया। कोर्ट कमीशन के निर्देशानुसार टीम को पर्याप्त रोशनी के संसाधन, सूचना विभाग के वीडियो और फोटोग्राफर, प्राधिकरण के ड्राफ्ट्समैन, तहसील के राजस्वकर्मी, मजदूर व अन्य निर्देशित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कोर्ट कमीशन ने कहा है कि सर्वे सोमवार को भी किया जाएगा। इसके लिए सुबह 8 बजे सभी पक्षकार उपस्थित रहें।

          ज्ञानवापी के दूसरे दिन के सर्वे के दौरान सुरक्षा सख्त रही। परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर तक आवागमन प्रतिबंधित रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। कई जगह बैरिकेडिंग की गई । काशी विश्वनाथ मंदिर के गोदौलिया से गेट नंबर-4 ज्ञानवापी तक पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश पैदल गश्त करते रहे। ज्ञानवापी के आसपास लगभग 1500 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। 500 मीटर के दायरे में मकानों के छतों पर सुरक्षा कर्मी चौकस रहे। पूरे चार घंटे क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोअर् ज्ञानवापी शृंगार गौरी मामला फोटोग्राफी वाराणसी न्यूज वीडियोग्राफी सर्वे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.